Sunday, September 20, 2020

राशिद खान बोले, विकेट लेने पर नहींं, किफायती गेंदबाजी पर ध्यान

दुबईदिग्गज स्पिनर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं जिन्होंने तीन सत्र में 55 विकेट अपने नाम किए हैं। इस अफगानिस्तानी स्पिनर का कहना है कि उनका ध्यान विकेट लेने पर नहीं बल्कि किफायती गेंदबाजी करने पर लगा होता है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले दुनिया के नंबर एक टी20 गेंदबाज ने कहा, ‘कभी इतने सारे विकेट लेने के बारे में नहीं सोचा।’ आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकॉनमी रेट 6.55 और औसत 21.69 है। राशिद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘मेरा ध्यान हमेशा टीम के लिए किफायती गेंदबाजी करने पर लगा होता है। जब मैं किफायती गेंदबाजी करता हूं तो दूसरे छोर के गेंदबाजों को विकेट लेने में मदद मिलती है।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘मैं डॉट गेंद डालने और बल्लेबाजों पर दबाव डालने पर ध्यान लगाता हूं ताकि वह जोखिम ले सके। मेरा ध्यान टीम की जरूरतों पर होता है, जिससे टीम को मदद मिलती है, वह मेरे लिए महत्वपूर्ण है।’ 22 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि उनके पास पांच वैरिएशन हैं जिनसे वह बल्लेबाजों को हैरान करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास गेंद को पकड़ने के चार से पांच तरीके हैं। मैं विकेट के आधार पर इनका इस्तेमाल करता हूं। ये पांच ग्रिप मुझे अलग तरह से गेंदबाजी करने में मदद करती हैं क्योंकि हर तरह की गेंद अलग तरह से पिच करती है।’ राशिद ने कहा, ‘मैं इन्हें मिलाजुला कर इस्तेमाल करता हूं। मेरे पास वैराइटी है तो मुझे उनका बखूबी इस्तेमाल करने की जरूरत है। मैं अपनी उंगलियों और कंधों का इस्तेमाल तेजी लाने के लिए करता हूं। नई गेंद पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं लेकिन जब तक मैं लंबे फॉर्मेट में नहीं खेलता, तब तक मैं इसमें सुधार नहीं कर सकता। नेट पर इसे परफेक्ट करने की कोशिश कर रहा हूं क्योंकि छोटे फॉर्मेट में गेंदबाजी करना मुश्किल होता है।’


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RGnM5x
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support