Sunday, September 20, 2020

IPL 2020: रॉयल्स को झटका, चेन्नै के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे बटलर

दुबईइंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज मंगलवार को चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग () मुकाबले में के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। वह अपने परिवार के साथ यूएई में आए हैं और फिलहाल अनिवार्य आइसोलेशन अवधि में हैं। उन्होंने रॉयल्स के इंस्टाग्राम लाइव में कहा, ‘मैं दुर्भाग्य से राजस्थान रॉयल्स के लिए पहला मैच नहीं खेल सकूंगा क्योंकि मैं अनिवार्य आइसोलेशन अवधि में हूं। इसकी जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि मैं यहां अपने परिवार के साथ हूं। रॉयल्स से परिवार के साथ रहने की अनुमति मिलना शानदार है।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘लॉकडाउन के दौरान मुझे अपने परिवार के साथ रहने से काफी मदद मिलेगी।’ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की सीरीज के 16 सितंबर को खत्म होने के बाद दोनों देशों के कुल 21 खिलाड़ी आईपीएल के लिए यूएई आए हैं। ये खिलाड़ी इंग्लैंड के बायो-बबल (जैव सुरक्षित माहौल) से यूएई के बायो-बबल में चार्टर्ड विमान से आए थे इसलिए बीसीसीआई ने उनकी आइसोलेशन अवधि को छह दिनों की जगह 36 घंटे का कर दिया था। बटलर अपने परिवार के साथ एक अलग विमान से यहां पहुंचे जिस वजह से उन्हें छह दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा। टीम को पहले से ही हरफनमौला बेन स्टोक्स की कमी महसूस हो रही है जो बीमार पिता की देखभाल के लिए फिलहाल न्यूजीलैंड में हैं। वह टीम से कब जुड़ेंगे, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32KD8fq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support