नई दिल्ली कृषि बिल को लेकर देशभर में राजनीतिक माहौल गर्म है। देशभर के कई इलाकों में किसान शुक्रवार को इस बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच क्रिकेटर ने भी इस पर अपनी राय रखी है। हरभजन इस साल आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने निजी कारणों से इस साल की इंडियन प्रीमियर लीग से हटने का फैसला किया है। हरभजन ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, 'मैं किसानों का दर्द समझ सकता हूं। एक खुशहाल देश के लिए हमें एक खुशहाल किसान की जरूरत है। जय हिंद।' गौरतलब है कि संसद के मॉनसून सत्र में पास तीन कृषि विधेयकों के विरोध में शुक्रवार को किसान संगठनों ने देशव्यापी आंदोलन (farmer Protest) का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर पूरे राजधानी दिल्ली की पुलिस अलर्ट पर है। आंदोलन का ज्यादा असर पंजाब और हरियाणा में दिख रहा है। कई दिनों से सड़क पर प्रदर्शन कर रहे पंजाब के किसान गुरुवार को रेल ट्रैक पर बैठ गए हैं। रेल रोको आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने शनिवार तक 20 विशेष ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द और पांच को गंतव्य से पहले रोक दिया है। वहीं, हरियाणा में किसानों-आढ़तियों ने राजमार्ग जाम करने की चेतावनी दी है। उधर, यूपी में सपा ने किसान कर्फ्यू और जाम का आह्वान किया है।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/309ECy6






0 comments:
Post a Comment