Friday, September 25, 2020

KKR vs SRH: वॉर्नर का चलेगा बल्ला या दिखेगा रसल का मसल, कौन पड़ेगा किसपर भारी?

अबु धाबीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरुआती मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान दिनेश कार्तिक की योजनाओं की आलोचना हुई जो शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में टीम के जीत का खाता खोलना चाहेंगे। केकेआर की टीम ने पिछले सत्र की तुलना में कई बदलाव किए लेकिन बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी योजना को देखकर लगा कि कार्तिक ने पिछली गल्तियों से सबक नहीं लिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच 49 रन से गंवाने के बाद एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाज आंद्रे रसल की बल्लीबाजी क्रम को लेकर सवाल उठे। पिछले सत्र में 249 गेंदों में लगभग 205 के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 510 रन बनाने वाला जमैका का यह बल्लेबाज छठे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरा, जब टीम की मुश्किलें काफी बढ़ गयी थी। विश्व कप विजेता कप्तान इयान मोर्गन भी ज्यादा कुछ नहीं कर सकें क्योंकि जब वह बल्लेबाजी के लिए आए तो टीम को 13 रन प्रतिओवर के हिसाब से रन जुटाने थे। कार्तिक की कप्तानी पर नजर गेंदबाजी में भी स्पिनर सुनील नरेन को देर से गेंदबाजी करने की कार्तिक के फैसले की आलोचना हो रही है। नारायण जब गेंदबाजी के लिए आए तब तक रोहित शर्मा ने लय हासिल कर ली थी। आक्रामक क्रिकेट के लिए जाने जाने वाले कोच ब्रेंडन मैकलम का टीम से रक्षात्मक खेल देखना उम्मीदों के मुताबिक नहीं था। हैदराबाद की हालत भी केकेआर जैसी सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति भी पहले मैच में अच्छी नहीं रही। रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ टीम का मध्यक्रम बुरी तरह बिखर गया। आखिरी पांच ओवर में टीम को जीत के लिए 43 रन चाहिए थे लेकिन वे सिर्फ 32 रन ही जुटा सकें और इस दौरान सात विकेट गंवा कर 10 रन से मैच हार गए। टीम के लिए एक और बुरी खबर यह रही कि हरफनमौला मिशेल मार्श चोट के कारण टूर्नमेंट से बाहर हो गए। 'अनलकी' वॉर्नर चाहेंगे फॉर्म लौटना पिछले मैच में रन आउट होने वाले कप्तान डेविड वॉर्नर इस बार बल्ले से खुद को साबित करना चाहेंगे तो वही यह देखना दिलचस्प होगा कि केन विलियमसन चोट से उबर कर वापसी करते है या नहीं। उनके आने से टीम का मध्यक्रम मजबूत होगा। सनराइजर्स की गेंदबाजी हमेशा प्रभावशाली रही है और ऐसा लगता है कि इस मुकाबले में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को मौका मिल सकता है जो हमवतन राशिद खान के साथ स्पिन गेंदबाजी का भार संभालेंगे। भुवनेश्वर कुमार तेज आक्रमण की अगुवाई करेंगे। टीमें...कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान) , इयान मोर्गन, नीतिश राणा, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, अली खान, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसल , क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, सुनील नरेन, निखिल नाईक, टॉम बेंटोन सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिधिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अभिषेक शर्मा, बी संदीप, संजय यादव, फेबियन एलेन, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cw1rRD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support