कराचीइंग्लैंड के लगभग पूरे दौरे में अनदेखी के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान () को जब तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की पेशकश की गई तो वह खेलने के इच्छुक नहीं थे। सरफराज ने मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता को मैच से पहले बताया कि वह खेलने के इच्छुक नहीं थे। बता दें कि सरफराज को शुरुआती मैचों में नहीं खिलाया गया था। मिसबाह ने जियो न्यूज चैनल से कहा, ‘उन्होंने खेलने से इनकार नहीं किया, लेकिन हां, उनकी कुछ आशंकाएं थीं, क्योंकि उन्हें दौरे के अंतिम मैच में खेलने के बारे में पूछा गया।’ उन्होंने कहा, ‘अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं भी इसी तरह महसूस करता। जब किसी खिलाड़ी को दौरे के अंतिम मैच में खेलने के लिए पूछा जाता है तो वह थोड़ा आशंकित महसूस करता है, क्योंकि उन्हें पहले के मैचों में नहीं खिलाया गया।’ उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। उस मैच में विकेटकीपर के रूप में मोहम्मद रिजवान को मौका दिया गया था, जबकि सरफराज बैंच पर थे। इस मैच में वह 12वें खिलाड़ी थे और मैदान पर साथियों के लिए ड्रिंक्स लेकर गए थे। इस दौरान साथी खिलाड़ी का जूता उठाते भी दिखे, जो उनके फैन्स को नागवार गुजरी थी। फैन्स और पूर्व क्रिकेटरों ने कप्तान अजहर अली और को मिसबाह उल हक को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया था। (भाषा के इनपुट के साथ)
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35ql649






0 comments:
Post a Comment