नई दिल्लीभारत को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दिग्गज ऑलराउंडर क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने अपने फैसले को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष को इस बारे में पत्र लिखा है। उन्होंने 2019 में इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। बता दें कि यह स्टालिश लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज आखिरी बार भारत के लिए फरवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल मैच में खेला था। बाएं हाथ के इस स्टार बल्लेबाज ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे इंटरनैशनल और 58 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) की वर्ल्ड कप टीम में युवराज को नहीं चुना गया था और इसके बाद ही उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया। इसके बाद से वह विदेशों में लीग खेल रहे हैं। पीसीए सचिव ने की थी वापसी की अपीलअब पंजाब क्रिकेट असोसिएशन के सचिव पुनीत बाली से युवराज से अपने संन्यास के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक बाली ने युवराज से इस बारे में सोचने को कहा है कि हालांकि युवराज ने अभी इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। क्या था बाली का कहना बाली का कहना है, 'ये युवा लड़के (शुभमन गिल, अनमोलप्रीत सिंह, अभिषेक सिंह आदि को युवराज ने उनकी ट्रेनिंग के दौरान करीब से देखा है) सीजन के लिए तैयार होने से पहले हमारे फिजियो और ट्रेनर्स के साथ काफी काम कर रहे थे। जब युवराज चंडीगढ़ में थे तो उन्होंने इन लड़कों के साथ भाग भी लिया था। पिछले कुछ सीजन्स से हमारे कुछ खिलाड़ी दूसरे राज्यों में चले गए हैं। कई खिलाड़ी चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और हिमाचल चले गए हैं। तो हमे लगता है कि युवराज के अनुभव और क्षमता वाला खिलाड़ी युवाओं को प्रेरित करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।' रेकॉर्ड 6 गेंदों में 6 छक्के और सिर्फ 12 गेंदों में फिफ्टी 2007 वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के और इस मैच में सिर्फ 12 बॉल पर बनाए अर्धशतक का वर्ल्ड रेकॉर्ड आज भी उनके नाम है। इस चैंपियन खिलाड़ी ने अपने इंटरनैशनल करियर में 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20I मैच खेले। 304 वनडे में से युवराज ने भारत के लिए 301, जबकि बाकी 3 वनडे एशिया XI के लिए खेले। ऐसा है धांसू करियर40 टेस्ट की 62 पारियों में युवी के नाम कुल 1900 रन हैं, जिसमें 3 शतक और 11 हाफ सेंचुरी उनके नाम हैं। वहीं उनके वनडे करियर की बात करें तो युवराज ने 278 पारियों में कुल 8701 रन अपने नाम किए। इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक और 52 अर्धशतक निकले। 58 टी20I में 1177 रन बनाने वाले युवराज ने नाम यहां 8 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं। उन्होंने टेस्ट में कुल 9, वनडे में 111 और टी20I में 28 विकेट अपने नाम किए हैं। वर्ल्ड कप-2011 के हीरो टीम इंडिया की वर्ल्ड कप 2011 जीत में वह सबसे बड़े हीरो साबित हुए थे और इस टूर्नमेंट में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से खुद को बार-बार साबित किया था। उस विश्व कप में उनके शानदार खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द टूर्नमेंट चुना गया था। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने 362 रन और 15 विकेट अपने नाम किए थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2R8CDoT






0 comments:
Post a Comment