नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 49 रनों से हरा दिया। इस मैच में केकेआर के लिए () ओपनिंग करने उतरे थे, लेकिन कुछ खास नहीं कर सके और 7 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनकी खराब बैटिंग से अधिक चर्चा अफेयर को लेकर हो रही है। दरअसल, इस मैच के एक वीडिया को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर की बेटी सारा तेंडुलकर () ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया। वीडियो में युवा बल्लेबाज गिल फील्डिंग करते दिखाई दे रहे थे। इस पोस्ट ने उन दोनों के अफेयर की खबरों को अफवाओं को हवा दे दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले शुभमन गिल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया था। उसी समय सारा ने भी अपने पोस्ट का कैप्शन उनके जैसा ही रखा था। उस वक्त भी दोनों के अफेयर की अफवाओं को हवा मिला थी। बता दें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा के धांसू 80 रनों की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। जवाब में दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली टीम 146 रनों तक पहुंच सकी थी।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36bhByH






0 comments:
Post a Comment