Friday, September 25, 2020

IPL मैच में धोनी ने दिखाई खेल भावना, पृथ्वी की आंख साफ करते नजर आए

नई दिल्लीदुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने मैच के दौरान उस समय खेल भावना दिखाई, जब विपक्षी टीम दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर की आंख में कुछ गिर गया था। चेन्नै सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच के दौरान यह घटना हुई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को एक तस्वीर पोस्ट की गई, जिसमें धोनी और पृथ्वी नजर आ रहे हैं। धोनी फोटो में पृथ्वी की आंख को साफ करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को अब तक 1 हजार से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है, जबकि एक घंटे में ही 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नै सुपर किंग्स ने आईपीएल के 13वें एडिशन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था लेकिन अगले मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। वहीं, श्रेयस अय्यर की अगुआई में खेल रही दिल्ली टीम ने अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cvjCa8
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support