साउथैम्पटन ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज () को दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना 'अटपटा' लगा। लेकिन उन्हें इससे कोई शिकायत नहीं है क्योंकि यह पहली बार है जब चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के दर्शकों ने उनसे 'दुर्व्यवहार' नहीं किया। साउथ अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ (Ball Tampering) के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले साल जब वर्ल्ड कप के लिए यहां पहुंची थी तब दर्शकों ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की थीं। इसके बाद एशेज सीरीज में भी ऐसा ही हुआ था। शुक्रवार को यहां खेल गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में हालांकि ऐसा नहीं हुआ। तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलाई टीम को 2 रन से हार का सामना करना पड़ा। कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण इस मैच को जैव सुरक्षित माहौल में खेला जा रहा है, जहां एजिस बाउल स्टेडियम में दर्शक मौजूद नहीं थे। वॉर्नर ने मैच के बाद कहा, 'यह पहली बार है, जब यहां मेरे साथ दुर्व्यवहार नहीं हो रहा है। यह अच्छा है।' वॉर्नर से जब पूछा गया कि क्या दर्शकों के बिना इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच मैच उन्हें पसंद आया तो उन्होंने कहा, 'दर्शकों के नजरिए से देखे तो नहीं, यह थोड़ा अटपटा सा था।' बाएं हाथ के 33 साल के इस बल्लेबाज ने कहा, 'आप मैदान में जाते समय दर्शकों के बीच से निकलते हैं। इसलिए हमें घरेलू और दूसरी टीम के मैदान पर खेलना बहुत पसंद है। इसमें घरेलू और दूसरी टीम के मैदान का फायदा मिलता है।' वॉर्नर की 58 रन की पारी के बाद भी तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/321VwAa






0 comments:
Post a Comment