Saturday, September 5, 2020

हैपी बर्थडे जेमिमा: ICC ने शेयर किया डांस वीडियो

नई दिल्लीभारत की महिला क्रिकेटर आज यानी 5 सितंबर 2020 को अपना 20वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर कई क्रिकेट हस्तियों ने विश किया। इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल () ने भी जेमिमा को विश किया, लेकिन उनके किसी मैच की वीडियो से नहीं बल्कि डांस करते एक वीडियो को शेयर किया। अब तक करियर में 60 इंटरनैशनल मैचों में कुल 1302 रन बनाने वालीं जेमिमा का यह वीडियो टी20 महिला वर्ल्ड के दौरान का है जब वह एक सिक्योरिटी स्टाफ के साथ डांस करती नजर आई थीं। पढ़ें, जेमिमा इस वीडियो में 'ट्विस्ट' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। उनके साथ एक सिक्योरिटी स्टाफ भी हैं जो पूरी तरह उनका साथ दे रही है। जेमिमा को इस मौके पर दिग्गज महिला पेसर झूलन गोस्वामी, साथी क्रिकेटर पूनम यादव और शिखा पांडेय के अलावा बीसीसीआई और आईपीएल के सोशल मीडिया पेज से भी विश किया गया। ऐसा है जेमिमा का करियरजेमिमा ने अब तक 16 वनडे और 44 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उनके नाम वनडे में कुल 372 रन हैं जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, टी20 इंटरनैशनल में उन्होंने कुल 930 रन बनाए हैं जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं। वह महिला वर्ल्ड कप में भी खेल चुकी हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3i3FRFZ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support