नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मंच सज चुका है और बेसब्री से इंतजार करने वाले फैन्स को सिर्फ कुछ ही घंटों का इंतजार है। का ओपनिंग मैच दो धांसू टीमों, चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह ऐसा टूर्नमेंट है, जहां प्लेयर्स को नेम और फेम दोनों भरपूर मिलता है। लगभग दो महीने के खेल से खिलाड़ी करोड़ों कमा ले जाते हैं। आईपीएल में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में उम्मीद के मुताबिक भारतीय कप्तान () का नाम सबसे ऊपर है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कमान संभालने वाले विराट को यहां से 17 करोड़ रुपये मिलते हैं, मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा, चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को 15-15 करोड़ मिलते हैं। ये तीनों ही कमाई के मामले में संयुक्त रूप से इस लिस्ट में तीसरे नबर पर हैं। भारतीय क्रिकेट फैन्स को हैरान करने वाला नाम दूसरे नंबर पर है। जी हां हम बात कर रहे हैं पैट कमिंस (Pat Cummins) की। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को इसी सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 15.5 करोड़ की भारी-भरकम की बोली लगाकर टीम से जोड़ा है। इस लिस्ट के अन्य प्लेयर्स की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर , राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ, कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन, राजस्थान के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 12.5-12.5 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि 10वें नंबर RCB के एबी डि विलियर्स हैं। उन्हें 11 करोड़ मिलेंगे।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2FJAg9V






0 comments:
Post a Comment