अबु धाबीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 सत्र का ओपनिंग मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और रनरअप चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के बीच कुछ ही देर बाद खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम शेख जायद स्टेडियम, अबु धाबी के लिए टीम होटल से रवाना हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई ने प्लेयर्स के रवाना होने के दौरान की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की हैं। देखें- तस्वीरों में एमएस धोनी और उनके साथी खिलाड़ी स्पोर्ट्स किट में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उनकी येलो कलर की टीम बस भी है, जिससे वे स्टेडियम पहुंचेंगे। बता दें कि आईपीएल का मौजूदा सत्र कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश से बाहर संयुक्त अरब अमीरात में खेला जा रहा है। यहां सभी टीमें महामारी से बचने के लिए सख्त बायो प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रही हैं। चेन्नै सुपर किंग्स की पूरी टीम महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो (वेस्ट इंडीज), फाफ डु प्लेसिस (साउथ अफ्रीका), इमरान ताहिर (साउथ अफ्रीका), नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, केदार जाधव, लुंगी नगिडी (साउथ अफ्रीका), मिशेल सैंटनर (न्यूजीलैंड), मोनू कुमार, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, रुतराज गायकवाड़, शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया), शार्दुल ठाकुर, सैम करन (इंग्लैंड), पीयूष चावला, जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया), आर. साई किशोर
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33Ker22






0 comments:
Post a Comment