Monday, September 21, 2020

IPL 2020 LIVE: हैदराबाद vs बैंगलोर, यहां देखें लाइव अपडेट्स और स्कोर

दुबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का तीसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच आज दुबई में खेला जा रहा है। सनराइजर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने यहां टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद टीम को लेकर बहुत हल्ला नहीं होता लेकिन वह 2016 में चैंपियन बनी थी और 2018 में रनर्स-अप रही थी, जबकि विराट की टीम को पहले खिताब का इंतजार है। दोनों टीमों में विस्फोटक बल्लेबाज दोनों टीमों में ऐसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं। कोहली ने पिछले कुछ सत्र में हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन पहली बार खिताब जीतने का उनका सपना तभी पूरा होगा जब टीम हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करेगी। फिंच के आने से बैंगलोर की बल्लेबाजी को मिली धार पहले से ही बड़े खिलाड़ियों से भरी टीम में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच के आने से बल्लेबाजी और मजबूत हुई है। युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल से भी उम्मीदें काफी हैं। संभावित प्लेइंग इलेवन सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, विजय शंकर, विराट सिंह, अब्दुल समद, मोहम्मद नबी, राशिद खान, खलील अहमद, संदीप शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डि विलियर्स (विकेटकीपर), मोईन अली, शिवम दूबे, क्रिस मॉरिस, वॉशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZWlQKw
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support