Monday, September 21, 2020

RCB के मैच से पहले अनुष्का शर्मा का पूल फोटो, ब्लैक बिकनी में दिखीं, वायरल

नई दिल्ली अब से कुछ ही देर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपना मैच खेलने उतरेगी। इस बीच RCB के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी और मशहूर बॉलिवुड अभिनेत्री () ने अपनी एक पूल फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस फोटो में ब्लैक बिकीनी पहने हुए अनुष्का अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। आज वर्ल्ड ग्रैटिट्यूड डे है और इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने अपनी इस हॉट फोटो के साथ ग्रैटिट्यूड (कृतज्ञता) पर एक पॉजिटिव संदेश दिया है। इस मौके पर अनुष्का ने अध्यात्मिक गुरु एखार्ट टोल (Eckhart Tolle) के एक संदेश को शेयर किया है। टोल का यह संदेश- 'आपके जीवन में जो पहले से ही अच्छा मौजूद है उसे स्वीकार करना ही आपकी प्रचुरता की नींव है।' ग्रैटिट्यूड डे पर आभार जताते हुए अनुष्का ने आगे लिखा, 'उन सभी का आभार, जिन्होंने मुझे दया दिखाई और मुझे दुनिया में मौजूद अच्छाई पर भरोसा करने के लिए प्रेरित किया। मैं भी इस संदेश को आगे बढ़ाने के लिए खुले दिल से ऐसा करने की कोशिश करती हूं। आखिरकार हम सभी एक-दूसरे के घर ही तो जा रहे हैं।- राम दास' बता दें अनुष्का शर्मा इन दिनों विराट कोहली के साथ आईपीएल के लिए दुबई में ही हैं। अब से कुछ देर में ही विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में अपने नए सफर का आगाज करने उतरेगी। इससे पहले इस कपल ने दुबई पहुंचकर ही सोशल मीडिया पर यह ऐलान किया था कि अनुष्का गर्भवती हैं और वे अपने पहले बच्चे के जन्म का पूरे उत्साह इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का अपने पहले बच्चे को जनवरी में जन्म देंगी।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RKc1Lt
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support