Saturday, September 19, 2020

IPL 2020: मुंबई इंडियंस vs चेन्नै सुपर किंग्स LIVE अपडेट्स @ अबु धाबी

अबु धाबीआईपीएल के 13वें सीजन का आगाज यूएई में हो चुका है। इस सीजन का पहला मैच चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नै सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नै सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए और चेन्नै को जीत के लिए 163 रन का टारगेट मिला। मुंबई इंडियंस के लिए लिए सौरभ तिवारी ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने 33 रन बनाए। चेन्नै के लिए पेसर लुंगी गिडी ने 3 विकेट झटके जबकि दीपक चाहर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। 156 रन तक गिरे 9 विकेट मुंबई टीम का 8वां और 9वां विकेट 156 के स्कोर पर गिरा। गिडी के पारी के 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर जेम्स पैटिंसन (11) को फाफ डु प्लेसिस ने लपका। पैटिंसन ने 8 गेंदों पर 2 चौके लगाए। इसके बाद दीपक चाहर ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर ट्रेंट बोल्ट (0) को बोल्ड कर दिया। पोलार्ड को धोनी ने लपकाकायरन पोलार्ड (18) को पारी के 19वें ओवर की पहली गेंद पर (लुंगी गिडी का ओवर) विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी ने लपका। उन्होंने 14 गेंदों की अपनी पारी में 1 चौका, 1 छक्का लगाया। पोलार्ड के चौके से मुंबई के 150 रन पूरेमुंबई टीम के 150 रन 17.4 ओवर में पूरे, कायरन पोलार्ड ने सैम करन की गेंद पर चौका लगाया, जिससे स्कोर 6 विकेट पर 150 रन पहुंच गया। फिलहाल पोलार्ड 18 और जेम्स पैटिंसन 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। डु प्लेसिस के शानदार कैच, हार्दिक और सौरभ को जडेजा ने भेजा पविलियन साउथ अफ्रीका के डु प्लेसिस ने शानदार कैच लपके। उन्होंने रवींद्र जडेजा के पारी के 15वें ओवर की पहली गेंद पर सौरभ तिवारी (42) को लपका, जिसके बाद पांचवीं गेंद पर हार्दिक पंड्या (14) को कैच आउट किया। तिवारी ने 31 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्का लगाया जबकि हार्दिक ने 10 गेंदों की अपनी पारी में 2 छक्के जड़े। हार्दिक के सिक्स से मुंबई का स्कोर 100 के पार मुंबई इंडियंस के 100 रन हार्दिक पंड्या के सिक्स से पूरा हुआ। हार्दिक ने रवींद्र जडेजा के 12वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का जड़ा और टीम का स्कोर 3 विकेट पर 105 रन हो गया। हार्दिक ने इसी ओवर की 5वीं गेंद पर भी सिक्स लगाया था। सूर्यकुमार यादव को दीपक चाहर ने बनाया शिकार मुंबई टीम का तीसरा विकेट सूर्यकुमार यादव के रूप में गिरा। सूर्यकुमार (17) को दीपक चाहर ने शिकार बनाया और सैम करन ने उन्हें लपका। उन्होंने 16 गेंदों पर 2 चौके लगाए। क्विंटन डि कॉक को करन ने भेजा पविलियनसैम करन ने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक (33) को शिकार बनाया और 48 के टीम स्कोर पर मुंबई का दूसरा विकेट गिरा। क्विंटन ने 20 गेंदों पर 5 चौके लगाए। पढ़ें, मुंबई का पहला विकेट, रोहित 12 रन बनाकर लौटे कप्तान रोहित शर्मा को 46 के टीम स्कोर पर पीयूष चावला ने शिकार बनाया। उन्हें 12 के निजी स्कोर पर पारी के 5वें ओवर की चौथी गेंद पर सैम करन ने लपका। रोहित ने 10 गेंदों पर 2 चौके लगाए। रोहित ने की चौके से शुरुआत आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत चौके से हुई, जब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नै के पेसर दीपक चाहर के पहले ओवर की पहली गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। इसी ओवर की चौथी गेंद को क्विंटन डि कॉक ने डीप मिडविकेट दिशा में चौके के लिए भेजा। ओपनिंग को उतरे रोहित-क्विंटनमुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डि कॉक ओपनिंग को उतरे। चेन्नै के लिए पहला ओवर पेसर दीपक चाहर करेंगे। टॉस- टॉस के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नै के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरे। धोनी ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। कोरोना वायरस के कारण लीग दर्शकों की मौजूदगी के बिना ही खेली जा रही है, जिस वजह से फैंस का जोश मैदान पर नजर नहीं आया। इन विदेशी खिलाड़ियों को मौकाचेन्नै टीम में 4 विदेशी खिलाड़ी शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सैम करन और लुंगी गिडी खेल रहे हैं जबकि मुंबई टीम में क्विंटन डि कॉक, कायरन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट और जेम्स पैटिंसन 4 विदेशी खिलाड़ी हैं। प्लेइंग-XI चेन्नै सुपर किंग्स- मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सैम करन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी गिडी मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह अभी तक मुंबई ने चेन्नै से जीते 18 मैच मुंबई ने अभी तक चेन्नै को 18 मैचों में शिकस्त दी है जबकि केवल 12 मुकाबलों में उसे हार मिली है। कोई भी दूसरी टीम चेन्नै के खिलाफ अभी तक इतने मैच नहीं जीत सकी है। इस 13वें संस्करण में एक बार फिर खिताबी जीत के साथ रोहित या धोनी अपनी कप्तानी में एक और नगीना जड़ना चाहेंगे।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2EjXlQ2
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support