Saturday, September 19, 2020

IPL 2020: पीयूष चावला के शिकार बने रोहित शर्मा, नाम हुआ यह अनचाहा रेकॉर्ड

अबु धाबीलंबी अनिश्चित्ताओं के बाद आईपीएल का 13वां सीजन आखिरकरा शुरू हो गया। यहां के शेख जायद स्टेडियम में रविवार को मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। चेन्नै के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन की पहली गेंद खेली और चेन्नै के दीपक चहर ने पहली गेंद डाली। पहली ही गेंद पर रोहित ने चौका मारा। जड़ा का पहला चौका इस तरह से आईपीएल के 13वें सीजन का पहला चौका रोहित के नाम रहा, लेकिन रोहित इस आईपीएल में पहले विकेट के रूप में आउट होने वाले खिलाड़ी भी बने। चेन्नै के लेग स्पिनर पीयूष चावला ने रोहित को आउट कर इस आईपीएल का पहला विकेट लिया। रोहित ने 10 गेंदों पर 12 रन बनाए। उनका विकेट 46 के कुल स्कोर पर गिरा। देखें- 9वीं बार लेग स्पिनर के शिकाररोहित 2017 आईपीएल के बाद से अब तक लेग स्पिन पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज भी बन गए। इस मैच को मिलाकर रोहित कुल 9 बार लेग स्पिनर पर आउट हुए हैं। एबी डि विलियर्स और रोबिन उथप्पा 8-8 बार लेग स्पिन का शिकार हुए हैं और वे इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। पढ़ें- जिस तरह से रोहित ने मैच की शुरुआत की थी उसे देखकर लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेल सकते हैं, लेकिन पीयूष ने ब्रेक लगाते हुए धोनी की टीम को बड़ी सफलता दिला दी।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RNp9PD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support