शारजाह (यूएई)भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेजबानी करने वाले तीन स्थलों में से एक शारजाह स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और इस नवीनीकृत स्टेडियम की सराहना की। भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए 2020 को यूएई में आयोजित किया जा रहा है और इस टी20 लीग की मेजबानी दुबई, अबु धाबी और शारजाह करेंगे। सोमवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गांगुली ने कहा कि युवा खिलाड़ी उस क्रिकेट मैदान में खेलने को लेकर उत्सुक हैं जहां सुनील गावसकर और सचिन तेंडुलकर जैसे महान खिलाड़ियों ने इतिहास रचा। हाल में शारजाह स्टेडियम में बड़े पैमाने पर नवीनीकरण का कार्य किया गया है जिसमें नई कृत्रिम छत लगाना, रॉयल सुइट को अपग्रेड करना के अलावा कॉमेंट्री बॉक्स और हॉस्पिटैलिटी बॉक्स को कोविड-19 से जुड़े नियमों के अनुसार तैयार करना शामिल है। गांगुली के साथ इस दौरान आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल, पूर्व आईपीएल प्रमुख राजीव शुक्ला और आईपीएल सीओओ हेमंग अमीन भी मौजूद थे। इस दौरान बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल, बीसीसीआई संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज और मुबासिर उस्मानी के अलावा एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के महाप्रबंधक भी मौजूद थे। शारजाह को आईपीएल के आगामी सत्र में 12 मैचों की मेजबानी करनी है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bVVZqQ






0 comments:
Post a Comment