Monday, September 14, 2020

मंदिर पर बोलने से मिली थी रेप की धमकी, अब हसीन ने मांगी सुरक्षा

नई दिल्लीभारतीय पेसर मोहम्मद शमी की पत्नी ने कोलकाता में अपने लिए अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। आपसी विवाद के चलते शमी और हसीन, पिछले कुछ वक्त से अलग रह रहे हैं। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हसीन जहां ने कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल कर अपनी बेटी और खुद के लिए सुरक्षा मांगी है। हसीन ने आरोप लगाए हैं कि 9 अगस्त को उन्होंने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई थी, उस पर कथित तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हसीन जहां ने राम मंदिर निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद उन्हें कुछ यूजर्स ने रेप तक की धमकी दी थी। हसीन ने आरोप लगाए थे कि उस पोस्ट के बाद उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं। उन्होंने इसकी शिकायत कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई थी। कलकत्ता हाईकोर्ट में अगले सप्ताह इस केस की सुनवाई हो सकती है। इससे पहले हसीन जहां ने कहा था कि वह पश्चिम बंगाल में सुरक्षित हैं लेकिन यूपी में होती तो उनके साथ कुछ गलत घटना हो जाती। अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन के बाद हसीन जहां ने देशवासियों को बधाई दी, लेकिन उन्हें इस वजह से कट्टरपंथियों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा। सोशल मीडिया पर कुछ लोग अक्सर उनके फोटोज और वीडियोज को लेकर उन्हें ट्रोल करते हैं लेकिन इस बार उन्हें रेप तक की धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। हसीन जहां फिलहाल पश्चिम बंगाल में अपने किसी रिश्तेदार के पास रह रही हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33qBUFs
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support