दुबई अनुभवी पेसर लसिथ मलिंगा की अनुपस्थिति में की गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करने के लिए तैयार ट्रेंट बोल्ट का मानना है कि के 13वें सीजन में सभी टीमों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यहां की गर्म और उमस भरी परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने की होगी। मलिंगा की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट पर काफी दारोमदार रहेगा। पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले बोल्ट चार बार की इस चैंपियन टीम से पहली बार जुड़े हैं। मलिंगा के व्यक्तिगत कारणों से टूर्नमेंट से हटने के बाद उन्हें टीम में ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। नई टीम से जुड़ने के बारे में बोल्ट ने कहा कि किसी भी गेंदबाज के लिए मुंबई की तरह बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ नहीं खेलना राहत की बात होगी। देखें, मुंबई फ्रैंचाइजी के ट्विटर पर पोस्ट किए वीडियो में बोल्ट ने कहा, ‘हमारी सबसे बड़ी चुनौती रेगिस्तान के बीच में 45 डिग्री सेल्सियस के तापमान में खुद को तैयार करने की होगी। मैं एक बहुत छोटे देश न्यूजीलैंड से आता हूं जहां अभी सर्दियों का मौसम है। वहां इस समय तापमान लगभग 7-8 डिग्री है।’ उन्होंने कहा, ‘जाहिर है, मैंने कुछ अन्य फ्रैंचाइजियों का भी प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन इस मुंबई परिवार का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। अपने अनुभव से कहूं तो मैंने मुंबई के खिलाफ खेला है और जब आप ऐसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलते हैं तो चुनौती डराने वाली होती है। इस मामले में इस बार दूसरी तरफ होना और इस शांत समूह का हिस्सा बनना अच्छा है।’ यूएई में क्रिकेट खेल चुके बोल्ट ने कहा कि उनकी टीम की गेंदबाजी में किसी भी विरोधी टीम को पस्त करने का दमखम है। इस 31 साल के गेंदबाज ने कहा, ‘मैंने यहां थोड़ा क्रिकेट खेला है और मुझे पता है कि इस समय यहां परिस्थितियां काफी हद तक बदल सकती हैं। मुझे उम्मीद है कि यहां पिचें अच्छी होगी। हमारे पास किसी भी विरोधी टीम को पस्त करने का कौशल है।’ मुंबई टीम आईपीएल खिताब बचाने के अपने अभियान को 19 सितंबर को गत उपविजेता चेन्नै सुपरकिंग्स के खिलाफ शुरू करेगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32qlOwf






0 comments:
Post a Comment