Friday, October 23, 2020

क्रिकेट के इतिहास का वो मैच जब 1 गेंद पर बने थे 286 रन, यकीन करना मुश्किल मगर हकीकत ये ही है

नई दिल्ली पूरी दुनिया में क्रिकेट का खेल बहुत ही मशहूर है। हालांकि भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में तो लोग इस खेल के दीवाने हैं। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। एक बॉल में अगर विरोधी टीम को 10 रन भी चाहिए तो एक उम्मीद होती है शायद एक नो बॉल हो जाए और उसी गेंद पर सिक्स पड़ जाए तो फिर एक गेंद पर केवल तीन रन ही बनाने होंगे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि क्रिकेट के इतिहास में एक मैच ऐसा भी है जब एक गेंद पर 286 रन बने थे। 15 जनवरी 1894 की तारीखये बात है वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में 15 जनवरी 1894 को विक्टोरिया और ‘स्क्रैच XI’ () के बीच बॉनबरी के मैदान पर एक मैच चल रहा था। मैच की पहली ही गेंद पर बल्लेबाज ने लंबा शॉट मारा और गेंद जाकर किसी पेड़ पर अटक गई। इसे जराह का पेड़ बताया जाता है। क्रीज पर दोनों बल्लेबाज लगातार दौड़ते रहे। जब तक कि गेंद को ढूंढा और पेड़ से उतारा जाता, वो एक के बाद एक 286 रन भाग चुके थे। 6 किलोमीटर तक भागे खिलाड़ीरन भागते भागते दोनों खिलाड़ियों ने इस दौरान क्रीज के बीच करीब 6 किलोमीटर दूरी कवर कर ली। ये पेड़ मैदान के बीच में था और फील्डिंग टीम ने अंपायर से ये अपील भी की कि गेंद खोया घोषित कर दिया जाए ताकि बल्लेबाजों को रन लेने से रोका जाए। मगर अंपायरों ने ये कहकर अपील ठुकरा दी कि गेंद पेड़ पर फंसी हुई दिख रही थी इसलिए उसे खोया हुआ घोषित नहीं किया जा सकता। 286 रन भाग चुके थे क्रिकेटरइस मैच को लेकर कहा ये भी जाता है कि फील्डिंग करने वाली टीम ने पेड़ काटने के लिए कुल्हाड़ी भी लानी चाही, मगर कोई कुल्हाड़ी भी नहीं मिली। फिर किसी ने घर से राइफल मंगवाई और गेंद पर निशाना लगाकर गेंद को पेड़ से नीचे गिराया गया। जब गेंद नीचे गिरी तो फील्डिंग साइड इतनी हताश हो चुकी थी कि किसी ने गेंद को कैच करने की कोशिश भी नहीं की। तब तक क्रीज पर विक्टोरिया के बल्लेबाज 286 रन भाग चुके थे और इस टीम ने इतने ही रनों पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। 1 गेंद पर 286 रनों का स्कोर अपने आप में रिकॉर्ड है। इस खबर का इकलौता सोर्स उस वक्त के अंग्रेजी अखबार पॉल मॉल गेजेट (Pall Mall Gazette) को माना जाता है। उसी के स्पोर्ट्स पेज पर ये अनोखी खबर छपी बताई जाती है।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3knu3Ql
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support