नई दिल्ली शुक्रवार को अपने वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती कराने पर सहमत हो गयी क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के दौरान खेल के राजस्व में नुकसान हुआ है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड () ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। संचालन संस्था ने कहा कि ईसीबी (England and Wales Cricket board) से अनुबंधित खिलाड़ियों को ‘रिटेनर, मैच फीस और जीत के बोनस’ में एक साल के लिये कटी हुई आय मिलेगी। ‘कोविड-19 महामारी के चलते ईसीबी के राजस्व में काफी कमी को देखते हुए’ खिलाड़ियों के वेतन में कटौती एक अक्टूबर की तारीख से होगी। इंग्लैंड ने हाल में वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरों की मेजान की थी जो खाली स्टेडियम में खेले गये थे। टीम निदेशक एशले जाइल्स ने कहा, ‘हमें यह मानना पड़ेगा कि कप्तान जो रूट और इयोन मोर्गन की अगुआई में हमारे खिलाड़ियों ने इस चुनौतीपूर्ण समय में जिम्मेदारी और बड़ी परिपक्वता दिखायी है।’
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3mgmo6G






0 comments:
Post a Comment