Saturday, October 17, 2020

IPL LIVE: धोनी की चेन्नै के आगे दिल्ली की चुनौती, देखें मैच के अपडेट्स और स्कोर

शारजाहशानदार शनिवार को पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया, जबकि दूसरा मुकाबला चेन्नै सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। महेंद्र सिंह धोनी की कुशल कप्तानी से चेन्नै सुपर किंग्स का अभियान फिर से पटरी पर लौट आया है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की कड़ी चुनौती से पार पाना उसके लिए आसान नहीं है। मैच में चेन्नै के कप्तान धोनी ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस, लिया बैटिंग का फैसला। scorecard पूरी संभावना है कि शारजाह के धीमे होते विकेट पर चेन्नै फिर से तीन स्पिनरों के साथ उतरे। दिल्ली की तरफ से साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा और एनरिक नोर्त्जे ने गेंदबाजी का जिम्मा बखूबी संभाला है। नोर्त्जे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 156.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। संभावित प्लेइंग XI चेन्नै सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जाडेजा, दीपक चाहर, पीयूष चावला, शार्दुल ठाकुर, कर्ण शर्मा। दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी साव, अजिंक्य रहाणे, शिमरॉन हेटमायर, एलेक्स कैरी, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, तुषार देशपांडे आमने-सामने
  • कुल मैच: 22
  • DC: 7
  • CSK: 15
टॉप परफॉर्मरबैटिंग: CSK- फाफ डुप्लेसिस (8 मैच, 307 रन), DC- श्रेयस अय्यर (8 मैच, 298 रन) बोलिंग: CSK- सैम करन (8 मैच, 9 विकेट), DC- कागिसो रबाडा (8 मैच, 18 विकेट)


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Iv7BGH
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support