Saturday, October 17, 2020

RR vs RCB: डि विलियर्स का तूफान, रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर ने राजस्थान को हराया

दुबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सत्र में एक और रोमांचक मुकाबले देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलार और राजस्थान रॉयल्स के बीच आखिरी ओवर तक चली जोरदार जंग में विराट कोहली के धुरंधरों ने 7 विकेट से बाजी अपने नाम की। आखिरी ओवर में बैंगलोर को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी और जोफ्रा आर्चर की चौथी गेंद पर तूफानी बल्लेबाज एबी डि विलियर्स ने छक्का जड़ते हुए बैंगलोर को जीत दिला दी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे। जवाब में 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 19.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। scorecard साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने महज 22 गेंदों में एक चौका और 6 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए नाबाद 55 रन बनाए। उनके साथ गुरकीरत सिंह मान 17 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। यह बैंगलोर की 9 मैचों में छठी जीत है और वह 12 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है, जबकि राजस्थान छठी हार के साथ 7वें नंबर पर बनी हुई है। पढ़ें- अच्छी शुरुआत के बाद लौटे फिंच 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर ने धांसू शुरुआत की, लेकिन उसे बरकरार नहीं रख सकी। फिंच आज लय में नजर आ रहे थे उन्होंने दो छक्के भी लगाए, लेकिन अधिक आक्रामक होने के चक्कर में श्रेयस गोपाल की स्लोअर गेंद पर रोबिन उथप्पा के हाथों लपक लिए गए। उन्होंने 11 गेंदों में 14 रन बनाए। यूं आउट हुए विराट और पडिक्कलपहला विकेट 23 रनों के टीम स्कोर पर गिरने के बाद बैटिंग करने आए कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और टीम को 100 रनों के पार पहुंचा दिया। इस खतरनाक होती जोड़ी को राहुल तेवतिया ने तोड़ा। उन्होंने ओपनर देवदत्त को बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराया। देव ने 37 गेंदों में दो चौके की मदद से 35 रन बनाए। हालांकि, इसके अगले यानी 14वें ओवर में युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को सिक्स उड़ाने गए विराट का बेहद शानदार कैच राहुल तेवतिया ने सीमा रेखा पर लपका। कप्तान ने 32 गेंदों में एक चौका और दो छक्का की मदद से 43 बनाए। देखें- इसके बाद एबी डि विलियर्स ने मोर्चा संभाला और तूफानी बैटिंग करते हुए गुरुकीरत सिंह मान के साथ मिलकर बैंगलोर को 7 विकेट की जीत दिला दी। राजस्थान की पारी का रोमांचइससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद अच्छी शुरुआत और कप्तान स्टीव स्मिथ (57 रन, 36 गेंद, छह चौके और एक छक्का) के अर्धशतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ छह विकेट पर 177 रन बनाए। स्मिथ इस मैच में नयी योजना के साथ उतरे और नयी जोड़ी को पारी के आगाज के लिए उतारा जिन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत करायी। उथप्पा ने दी धांसू शुरुआतराजस्थान ने पारी का आगाज करने के लिए रोबिन उथप्पा (22 गेंद में 41 रन, सात चौके और एक छक्का) और बेन स्टोक्स की नयी जोड़ी को उतारा। टीम ने अच्छी शुरूआत की और पारी के 50 रन पूरा होने के बाद अपना पहला विकेट खोया। उथप्पा अच्छी लय में थे, उन्होंने तीसरे ओवर में वाशिंगटन सुंदर पर चार चौके से 16 रन जुटाए। उन्होंने इस दौरान आईपीएल में अपने 4500 रन भी पूरे किए। चहल ने एक ओवर में झटके दो विकेटउन्होंने चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर इसुरू उडाना पर पारी का पहला छक्का लगाया जिससे इस ओवर से टीम के स्कोर में 17 रन जुड़े। राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका 5.4 ओवर में बेन स्टोक्स (15 रन) के रूप में लगा, तब स्कोर 50 रन था। मॉरिस ने पहले विकेट की साझेदारी तोड़कर आरसीबी को पहली सफलता दिलायी। इससे पॉवरप्ले में उसने एक विकेट पर 52 रन बना लिए। पारी का दूसरा छक्का संजू सैमसन (09) ने लगाया, हालांकि वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। चहल का पहला ही ओवर आरसीबी के लिए शानदार रहा जिसमें इस गेंदबाज ने उथप्पा और सैमसन के लगातार गेंदों पर विकेट झटके जिससे अब राजस्थान रॉयल्स का स्कोर आठ ओवर में तीन विकेट पर 69 रन हो गया। स्मिथ की कप्तानी पारीअब कप्तान स्मिथ और बटलर क्रीज पर थे। दस ओवर तक टीम तीन विकेट पर 80 रन बना चुकी थी और उसने 13वें ओवर में रनों का शतक पूरा किया। दोनों खिलाड़ी अच्छी लय में थे, दोनों चौथे विकेट के लिए 46 गेंद में 58 रन की भागीदारी निभा चुके थे लेकिन मॉरिस ने इस साझेदारी का अंत बटलर को पविलियन पहुंचाकर किया। स्मिथ ने 30 गेंद में पांच चौके और एक छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया। मॉरिस को 4 विकेटउन्होंने पहले जोस बटलर के साथ चौथे विकेट के लिए 58 रन और फिर राहुल तेवतिया (नाबाद 19) पांचवें विकेट के लिए 46 रन जोड़े। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए क्रिस मॉरिस सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट हासिल किए जबकि युजवेंद्र चहल को एक ही ओवर में दो विकेट मिले।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jbTLFL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support