Wednesday, October 21, 2020

IPL LIVE: कोलकाता और बैंगलोर आमने-सामने, देखें मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोर

अबु धाबी इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच अब चरम पर है। प्लेऑफ की गणित सेट होने लगी है। पिछड़ी हुई टीमों को हर हाल में जीत चाहिए। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 39वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आमने-सामने हैं। लीग में पिछली भिड़ंत में विराट की टीम भारी पड़ी थी। मैच में कोलकाता ने बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस, लिया बैटिंग का फैसला। प्लेइंग XI कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयान मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्युसन, कुलदीप यादव, वरुण चक्रावर्ती, टॉम बेंटन (विकेटकीपर), प्रसिद्ध कृष्णा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, एबी डि विलियर्स, गुरुकिरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, इसुरु उडाना। लॉकी फर्ग्युसन के आने से मजबूत केकेआरइयान मॉर्गन ने अंतत: फर्ग्युसन को मौका दिया और उन्होंने अपनी तेजी और विविधता से सनराइजर्स हैदराबाद को ध्वस्त कर दिया। फर्ग्युसन ने केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चार ओवर में 15 रन पर तीन विकेट चटकाने के बाद सुपर ओवर में दो रन देकर दो विकेट हासिल किए। क्या होगी स्ट्रैटिजीटीम के जेहन में हालांकि पहले चरण के मैच में आरसीबी के खिलाफ 82 रन की हार की याद ताजा होगी जिसमें एबी डि विलियर्स ने 33 गेंद में 73* रन की पारी खेली। यह देखना रोमांचक होगा कि डीविलियर्स, आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और ओपनर आरोन फिंच जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ मॉर्गन फर्ग्युसन का इस्तेमाल किस तरह करते हैं। केकेआर हालांकि अब भी स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसल की खराब फॉर्म को लेकर परेशान है जो अब तक बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। जमैका का यह ऑलराउंडर फील्डिंग में भी जूझता दिखा है। प्लेऑफ के लिए समीकरणदूसरी तरफ आरसीबी की टीम केकेआर से दो अंक आगे है और राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराने के बाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर चल रही है। डीविलियर्स शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, वहीं कप्तान विराट कोहली एक बार फिर मैच को अपने कंट्रोल में करने लगे हैं। आरसीबी के अभी 9 मैचों से 12 अंक हैं और प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए उसे दो जीत की दरकार है। पहली जीत वह यहां कोलकाता के खिलाफ दर्ज करके प्लेऑफ के और करीब पहुंचना चाहेगी। आमना सामनाकुल मैच 25 RCB जीता 11 KKR जीता 14 टॉप परफॉर्मरबैटिंग: RCB- विराट कोहली (9 मैच, 347 रन), KKR- शुभमान गिल (9 मैच, 311 रन) बोलिंग: RCB- युजवेंद्र चहल (9 मैच, 13 विकेट), KKR- शिवम मावी (7 मैच, 7 विकेट)


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jffbSx
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support