Wednesday, October 21, 2020

IPL: केकेआर को झटका, मैच में नहीं खेल रहा यह बड़ा खिलाड़ी, ऐसी है टीमों की प्लेइंग-XI

अबु धाबीकोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को शेख जाएद स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 39वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों का यह 10वां मुकाबला है। बदलाव की बात करें तो बैंगलोर के कप्तान ने बताया कि उनकी टीम में शाहबाज अहमद की जगह मोहम्मद सिराज को रखा गया है, जबकि केकेआर में शिवम मावी और अनफिट आंद्रे रसल की जगह टॉम बैंटन और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह मिली है। विराट कोहली के नेतृत्व में खेल रही बैंगलोर की टीम नौ में से छह मैच जीतकर 12 अंकों के साथ आठ टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस के भी 12 अंक हैं लेकिन वह बेहतर नेट रनरेट के कारण दूसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। कोलकाता की बात करें तो की यह टीम नौ में से पांच मैच जीतकर 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। कोलकाता को अगर तीसरे स्थान पर पहुंचना है तो उसे रॉयल चैलेंजर्स को बड़े अंतर से हराना होगा। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स ने अगर काफी बड़े अंतर से कोलकाता को हरा दिया तो उसके टॉप पर पहुंचने के आसार हैं। प्लेइंग XIकोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयान मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्युसन, कुलदीप यादव, वरुण चक्रावर्ती, टॉम बेंटन (विकेटकीपर), प्रसिद्ध कृष्णा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, एबी डि विलियर्स, गुरुकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, इसुरु उडाना। आमना सामना
  • कुल मैच 25
  • RCB जीता 11
  • KKR जीता 14
टॉप परफॉर्मरबैटिंग: RCB- विराट कोहली (9 मैच, 347 रन), KKR- शुभमान गिल (9 मैच, 311 रन) बोलिंग: RCB- युजवेंद्र चहल (9 मैच, 13 विकेट), KKR- शिवम मावी (7 मैच, 7 विकेट)


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dT6kFe
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support