Wednesday, October 28, 2020

IPL LIVE: मुंबई और बैंगलोर में भिड़ंत, देखें मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोर

अबु धाबीआईपीएल-2020 का रोमांच अपने चरम पर है। इस सीजन को अपनी पहली क्वॉलिफाइ करने वाली टीम मिल जाएगी। मुकाबला पॉइंट टेबल की टॉपर मुंबई इंडियंस (MI) और तीसरे नंबर की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच है। मैच की विनर टीम प्लेऑफ को क्वॉलिफाइ कर लेगी। संभावित प्लेइंग XI..RCB: विराट कोहली (कप्तान) आरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, एबी डि विलियर्स, गुरकीरत मान, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, मोईन अली, मोहम्मद सिराज, इसुरु उडाना, युजवेंद्र चहल MI: कायरन पोलार्ड (कार्यवाहक कप्तान), क्विंटन डि कॉक, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट प्लेऑफ दांव पर, ऐसी है दोनों की स्थितिमुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की निगाहें आईपीएल के प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर टिकी रहेंगी। मुंबई को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उसके 14 अंक हैं। विराट कोहली की अगुआई वाली आरसीबी के भी 14 अंक हैं। उसे भी पिछले मैच में चेन्नै सुपर किंग्स से हार झेलनी पड़ी थी। रोहित का खेलना संदिग्धरोहित की फिटनेस इस मैच से पहले चर्चा का विषय बन गई है। वह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेले थे। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने सोमवार को नेट्स पर अभ्यास किया। संयोग से इसी दिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया था। मुंबई इंडियंस या भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से उनकी फिटनेस को लेकर कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है। आमने-सामने
  • कुल मैच - 28
  • मुंबई जीती 18
  • बैंगलोर जीता 10
टॉप परफॉर्मर बैटिंग: MI: क्विंटन डी कॉक (11 मैच, 374 रन) RCB: विराट कोहली (11 मैच, 415 रन) बोलिंग: MI: जसप्रीत बुमराह (11 मैच, 17 विकेट) RCB: युजवेंद्र चहल (11 मैच, 16 विकेट)


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3e136zu
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support