Tuesday, November 3, 2020

IPL: हैदराबाद की मुंबई पर 'पर्फेक्ट-10' जीत, प्लेऑफ का टिकट भी कटाया

शारजाह डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने रेकॉर्ड चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर मंगलवार को प्लेऑफ का टिकट कटा लिया। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद हैदराबाद ने वॉर्नर और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की अविजित साझेदारी की बदौलत मुंबई पर 'पर्फेक्ट-10' जीत दर्ज की। हैदराबाद ने गेंदबाजों के दम पर मुंबई को 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन ही बनाने दिए और फिर कैप्टन वॉर्नर (85*) और साहा (58*) ने बिना कोई विकेट खोए 17.1 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत से उसके 14 अंक हो गए और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर वह पॉइंट्स टेबल में बैंगलोर और कोलकाता को पीछे छोड़ते हुए नंबर-3 पर पहुंच गई। अब एलिमिनेटर में उसकी भिड़ंत विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगी। देखें, जीत ने तोड़ा केकेआर का दिल हैदराबाद की इस जीत ने कोलकाता नाइट राइडर्स का दिल तोड़ दिया क्योंकि उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना पड़ा। इससे पहले इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली टीम केकेआर में चौथे नंबर पर थी लेकिन हैदराबाद ने जीत के बाद नंबर-3 पर जगह बनाई और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चौथे नंबर पर आ गई। एलिमिनेटर में अब बैंगलोर और हैदराबाद की भिड़ंतहैदराबाद की टीम अब 6 नवंबर को एलिमिनेटर में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी। वहीं, पहले क्वॉलिफायर में 5 नवंबर को दुबई में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत होगी। पढ़ें, वॉर्नर और साहा ने दिलाई जीत 150 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम ने 17.1 ओवर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। उसके लिए कैप्टन डेविड वॉर्नर ने नाबाद 85 और साहा ने नाबाद 58 रन की पारी खेली। वॉर्नर ने अपने आईपीएल करियर का 48वां अर्धशतक जड़ा और 58 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 10 चौके, 1 छक्का लगाया जबकि साहा ने 45 गेंदों पर 7 चौके, 1 छक्का जड़ा। दोनों ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। मुंबई ने दिया 150 रन का टारगेट पेसर संदीप शर्मा की अगुआई में अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर हैदराबाद ने मुंबई को 8 विकेट पर 149 रन पर रोक दिया। कायरन पोलार्ड ने अगर आखिर में 25 गेंद में 41 रन नहीं बनाए होते तो मुंबई की स्थिति खराब होती। पोलार्ड ने 19वें ओवर में टी नटराजन को लगातार तीन छक्के लगाकर मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के जड़े। रोहित की वापसीमुंबई की टीम में कप्तान रोहित शर्मा ने वापसी की जो चोट के कारण पिछले कई मैचों से बाहर थे। हालांकि वह बल्लेबाजी में कोई कमाल नहीं कर सके और चार रन बनाकर संदीप का पहला शिकार बने। रोहित को इसी चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में भी नहीं चुना गया। पढ़ें, वॉर्नर ने टॉस जीत चुनी फील्डिंग, गेंदबाजों ने सही किया फैसलाकप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का सटीक फैसला लिया। उनके गेंदबाजों ने इतना अनुशासित प्रदर्शन किया कि पूरी पारी में सिर्फ एक रन ही फालतू दिया। संदीप ने चार ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि शाहबाज नदीम ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट चटकाए। पोलार्ड के अलावा नहीं चल सका मुंबई का कोई बल्लेबाजसंदीप ने तीसरे ही ओवर में रोहित को वॉर्नर के हाथों लपकवाकर मुंबई को करारा झटका दिया। क्विंटन डि कॉक ने पांचवें ओवर में संदीप को दो छक्के और एक चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 13 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाए। शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद में पांच चौकों की मदद से 36 रन जोड़े जबकि ईशान किशन ने 30 गेंद में 33 रन बनाए जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल थे। उन्हें संदीप ने बोल्ड किया और यादव शाहबाज नदीम की गेंद पर आगे निकलकर खेलने के प्रयास में चूके लेकिन ऋद्धिमान साहा ने स्टम्पिंग करने में कोई चूक नहीं की।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3emgkXH
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support