Tuesday, November 3, 2020

बाबर आजम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा शतक, इस मामले में विराट को छोड़ा पीछे

नई दिल्लीपाकिस्तान के धुरंधर बल्लेबाज ने रावलपिंडी में जिम्बाब्वे के खिलाफ मंगलवार को शानदार शतक जड़ा। यह उनके वनडे इंटरनैशनल करियर की 12वीं सेंचुरी रही। उन्होंने इसी के साथ सबसे तेज 12 वनडे शतक लगाने के मामले में भारतीय कप्तान को पीछे छोड़ा। सीन विलियम्स के नाबाद शतक के बाद पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी की धारदार गेंदबाजी से जिम्बाब्वे ने मंगलवार को तीसरे और अंतिम वनडे इंटरनैशनल मैच में पाकिस्तान को सुपर ओवर में हरा दिया। पाकिस्तान की टीम इस हार के बावजूद 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीतने में कामयाब रही। पढ़ें, जिम्बाब्वे ने सीन विलियम्स (118*) के शतक की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 278 रन बनाए जिसके बाद पाक टीम के कप्तान बाबर आजम (125) ने शतक लगाया जबकि वहाब रियाज (52) ने हाफ सेंचुरी जड़ी। मेजबान टीम ने 9 विकेट पर 278 रन ही बनाए और परिणाम के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया। मुजरबानी ने सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी की जिससे इफ्तिखार अहमद और खुशदिल शाह के विकेट झटके। फिर टेलर और रजा ने शाहीन शाह अफरीदी की तीसरी गेंद पर ही जिम्बाब्वे को जीत दिला दी। यह सीरीज वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा थी जिससे पाकिस्तान ने दो जीत से 20 जबकि जिम्बाब्वे ने एक जीत से 10 अंक हासिल किए। इस बीच बाबर आजम ने अपने करियर के 77वें वनडे की 75वीं पारी में 12वां शतक जमाया। वह सबसे तेज वनडे में 12 शतक जमाने के मामले में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक से पीछे हैं, जिन्होंने 74 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं, हाशिम अमला ने 81 और विराट कोहली ने 83 वनडे पारियों में 12 शतक जमाए। दुनिया के धुरंधर बल्लेबाजों में शुमार विराट ने अब तक 248 वनडे इंटरनैशनल मैचों में 43 शतक और 58 अर्धशतक लगाए हैं।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/325BmF2
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support