रावलपिंडीसीन विलियम्स के नाबाद शतक के बाद पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी की धारदार गेंदबाजी से जिम्बाब्वे ने मंगलवार को तीसरे और अंतिम वनडे इंटरनैशनल मैच में पाकिस्तान को सुपर ओवर में हरा दिया। पाकिस्तान की टीम इस हार के बावजूद 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीतने में कामयाब रही। जिम्बाब्वे ने सीन विलियम्स (118*) के शतक की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 278 रन बनाए जिसके बाद पाक टीम के कप्तान (125) ने शतक लगाया जबकि वहाब रियाज (52) ने हाफ सेंचुरी जड़ी। मेजबान टीम ने 9 विकेट पर 278 रन ही बनाए और परिणाम के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया। पढ़ें, मुजरबानी ने सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी की जिससे इफ्तिखार अहमद और खुशदिल शाह के विकेट मात्र 2 रन के स्कोर पर गिर गए और टेलर और रजा ने शाहीन शाह अफरीदी की तीसरी गेंद पर ही अपनी टीम को जीत दिला दी। यह सीरीज वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा थी जिससे पाकिस्तान ने दो जीत से 20 जबकि जिम्बाब्वे ने एक जीत से 10 अंक हासिल किए। पाकिस्तान ने अपना पांचवां वनडे खेल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनेन की बदौलत जिम्बाब्वे का स्कोर 22 रन पर तीन विकेट कर दिया था लेकिन विलियम्स के नाबाद 118, ब्रेंडन टेलर के 56 और सिकंदर रजा के 45 रन की बदौलत टीम छह विकेट पर 278 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करने में सफल रही। विलियम्स ने टेलर के साथ चौथे विकेट के लिए 84, वेस्ली माधवेरे (33) के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 और रजा के साथ छठे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान की ओर से हसनेन ने 26 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी कप्तान बाबर आजम (125) के शतक और वहाब रियाज (52) के अर्धशतक से नौ विकेट पर 278 रन बनाए। मुजरबानी ने 49 रन देकर पांच विकेट चटकाए। जिम्बाब्वे के पास नियमित ओवरों में ही जीत दर्ज करने का मौका था लेकिन पहले रजा ने रियाज का कैच टपका दिया और फिर पारी की अंतिम गेंद पर तेंडाई चिसोरो ने मिसफील्ड की जिससे गेंद चार रन के लिए चली गई और मैच टाई हो गया। फिर सुपर ओवर में मेहमान टीम ने जीत दर्ज की। (इनपुट- एजेंसी से)
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3mRCKmu






0 comments:
Post a Comment