कैनबरा इयान चैपल और कई दिग्गज भले ही ‘स्विच-हिट’ को पूरी तरह से अनुचित मानते हों लेकिन इसे सबसे ज्यादा खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक इसे नियमों के अंतर्गत और क्रिकेट के विकास का हिस्सा मानते हैं। इयान चैपल का बयानऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला मैक्सवेल इसे बेहतरीन ढंग से खेलते हैं और हाल में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के दौरान उन्होंने इसका काफी इस्तेमाल किया लेकिन पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने इसे ‘नियमों के खिलाफ’ करार दिया। मैक्सवेल ने क्या कहास्विच-हिट में बल्लेबाज गेंदबाज के रन-अप शुरू करने के बाद अपने हाथों (बायें हाथ से दायें हाथ में या फिर दायें से बायें हाथ में बल्ला पकड़ लेना) को बदल देता है। जब चैपल की टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो मैक्सवेल ने कहा, ‘जैसा कि आपने कहा, यह खेल के नियमों के अंतर्गत है और यह ऐसा ही रहा है। गेंदबाज बनाएं रणनीतिमैक्सवेल ने कहा कि बल्लेबाजी इसी तरह से विकसित हुई, यह समय के साथ बेहतर से बेहतर होती गयी, इसलिये ही इतने विशाल स्कोर बनते हैं और इन लक्ष्य का पीछा भी किया जाता है।’ मैक्सवेल ने कहा कि गेंदबाज इससे निपटने के लिये योजना बनाये। उन्होंने कहा, ‘और मुझे लगता है कि यह गेंदबाजों पर निर्भर करता है कि वे इससे निपटने की कोशिश करें।’
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JxgEHL






0 comments:
Post a Comment