कैनबराभारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग की अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गया है जबकि भारत छठे नंबर पर है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया और दूसरे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड से तीन मैच कम खेले हैं। टॉप पर पहुंची टीम इंडियाऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले दो मैच जीतने के साथ ही वनडे सीरीज अपने नाम कर ली थी और अब वह नेट रन रेट प्लस 0.357 के साथ टॉप पर पहुंच गई है। भारत -0.717 नेट रन रेट के साथ छठे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले अपनी पिछली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से जीती थी। टॉप सात टीमें 2023 विश्वकप में सीधे एंट्री13 टीमों की इस चैम्पियनशिप की शुरुआत इस साल की गई थी ताकि वनडे क्रिकेट को रोमांचक बनाया जा सके। इसमें शामिल टॉप सात टीमों को 2023 विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगी। मेजबान होने के नाते भारत को सीधे ही 50 ओवरों के क्रिकेट विश्व कप-2023 में प्रवेश मिल जाएगा। 13 रन से जीतसीरीज के अपने पहले मैच में खेलने उतरे ठाकुर ने 51 रन देकर तीन विकेट लिए। भारतीय टीम ने बुधवार को मनुका ओवल मैदान पर खेले गए आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से मात दे सम्मानजनक जीत के साथ सीरीज का अंत किया।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fXRldY






0 comments:
Post a Comment