कैनबरा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मोइजेस हेनरिक्स ने शुक्रवार को सवाल किया कि क्या लेग स्पिनर को रविंद्र जडेजा के कनकशन विकल्प बताया जा सकता है? जडेजा और चहल ने भारत को कैनबरा में शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 11 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। चहल ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट पर 150 रन ही बना सकी। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। पढ़ें, हेनरिक्स ने मैच के बाद कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि जडेजा को हेलमेट पर गेंद लगी थी और उनके सिर में चोट लगी होगी। एक फैसला लिया गया क्योंकि उनके सिर पर चोट लगी थी और उनका विकल्प लाया गया। हमें इसमें कोई शक नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘...लेकिन क्या यह खिलाड़ी के समान का विकल्प था? यह सवाल है। जडेजा एक ऑलराउंडर हैं और वह अपनी बल्लेबाजी कर चुके थे। चहल पूरी तरह से गेंदबाज हैं।’ 33 वर्षीय हेनरिक्स ने भारतीय पारी के दौरान 22 रन देकर तीन विकेट हासिल करने के बाद 30 रन की पारी भी खेली। उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि वह न तो आईसीसी के कनकशन विकल्प नियम पर सवाल उठा रहे हैं और ना ही भारत के विकल्प मांगने के अधिकार पर। पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘आईसीसी का नियम ठीक है, कनकशन विकल्प होना चाहिए। हम विकल्प लाने के फैसले के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। हम सिर्फ एक चीज कह रहे हैं कि विकल्प उसी खिलाड़ी की तरह होना चाहिए।’ यह पूछने पर कि विकल्प नियम के लिए और अधिक स्पष्टता होनी चाहिए या नहीं तो उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि कैसे विकल्प लाने का फैसला लिया जाता है, मैं इन चीजों में शामिल नहीं हूं। ऐसा करने के लिये डॉक्टर मौजूद हैं और ये फैसले लेना हमारा काम नहीं है।’ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को सिडनी में खेला जाएगा।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3qvieLi






0 comments:
Post a Comment