Friday, December 4, 2020

योगराज सिंह का विवादों से पुराना नाता, धोनी को कह चुके हैं भिखारी

नई दिल्लीपूर्व दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर के पिता एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार भी वह विवादित बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। पंजाब में जन्मे योगराज दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में पहुंचे। उन्होंने हिंदुओं को गद्दार कहा और महिलाओं के लिए भी विवादित टिप्पणी की। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके भाषण का वीडियो ट्रेंड करने लगा और उन्हें गिरफ्तार करने तक की मांग उठ गई। पढ़ें, धोनी पर बयान से उठा था विवादजब युवराज सिंह को वर्ल्ड कप-2015 के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी तो योगराज ने धोनी पर काफी विवादित बयान दिया था। योगराज ने तब कहा था, 'मैं उसे (धोनी) थप्‍पड़ मारता। जिस तरह से रामायण में रावण का घमंड टूटा था, उसी तरह से धोनी का भी घमंड चूर-चूर होगा। एक समय आएगा जब धोनी भीख मांगेगा और उसे किसी से भी मदद नहीं मिलेगी।' विराट के लिए कहा- धोखा दियायोगराज सिंह ने एक बार टीम इंडिया के मौजूदा कैप्टन विराट कोहली को लेकर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने एक निजी टीवी चैनल से कहा था, 'मैं कहूंगा कि धोनी और कोहली के अलावा सिलेक्टर्स ने भी युवराज के साथ धोखा किया। भारतीय सिलेक्टर मीटिंग में जाते थे और कहते थे कि युवराज को ड्रॉप करो। बहुत दुख होता है जब कोई पीठ पर छुरा घोंपता है।' भारत के लिए खेल चुके हैं क्रिकेटयोगराज भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं और उन्होंने करियर में एक टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले। उनकी दिग्गज सुनील गावसकर की कप्तानी में इंटरनैशनल करियर की शुरुआत की और न्यूजीलैंड के खिलाफ दिसंबर 1980 में वनडे मैच खेला। हालांकि यह मैच भारत 3 विकेट से हार गया। टेस्ट में भी उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और न्यूजीलैंड के खिलाफ ही वेलिंग्टन में उनके डेब्यू टेस्ट मैच में भारत को 62 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी। चोट लगने के कारण उन्हें क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा। पढ़ें, फिल्मों में आजमाया हाथक्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया और वह काफी सफल रहे। वह अब तक कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। भाग मिल्खा भाग, सिंह इज ब्लिंग जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी वह काम कर चुके हैं। योगराज ने की हैं दो शादीयोगराज सिंह ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी शबनम कौर से हुई जिनसे दो बेटे -युवराज सिंह और जोरावर सिंह हैं। शबनम से तलाक लेने के बाद उनकी शादी सतवीर कौर से हुई। सतवीर से शादी के बाद बेटा- विक्टर योगराज सिंह और बेटी अमरजोत कौर का जन्म हुआ।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3lGARYZ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support