Thursday, December 3, 2020

हैमिल्टन टेस्ट: विलियमसन और लाथम ने न्यूजीलैंड को किया मजबूत

हैमिल्टन कप्तान और सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम की शानदार पारियों के दम पर मेजबान न्यूजीलैंड ने सेडन पार्क मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन दो विकेट पर 243 रन बनाए। मैच शुरू होने में बारिश के कारण देरी हुई और इसलिए पहले सत्र का खेल नहीं हो सका। मैच के पहले दिन सिर्फ 78 ओवरों का खेल ही हो सका। गुरुवार को दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान विलियमसन 97 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान के साथ टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। पढ़ें, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। शेनन ग्रैब्रियल ने विल यंग (5) को 14 के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। लाथम (86) ने कप्तान के साथ मिलकर फिर दूसरे विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी की। चायकाल के बाद लाथम पविलियन लौट गए और उन्हें केमार रोच ने बोल्ड किया। लाथम ने 184 गेंदों का सामना किया और 12 चौके, 1 छक्का लगाया। कप्तान ने फिर टेलर के साथ पारी को आगे बढ़ाया और स्टंप्स तक न्यूजीलैंड को तीसरा झटका नहीं लगने दिया। विलियमसन और टेलर के बीच 75 रनों की साझेदारी हो चुकी है। विलियमसन ने अभी तक 219 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके लगाए हैं। टेलर ने अभी तक 61 गेंदों पर पांच चौके जड़े।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39zKsOY
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support