कैनबरा ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने गुरुवार को कहा कि 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार मैचों की आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान अनुभवी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण मेजबान टीम के बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित होगा। भारत ने पिछली बार जब ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तो उसने कंगारुओं की धरती पर पहली बार 2-1 टेस्ट सीरीज जीती थी। तब उस जीत में भारतीय गेंदबाजों ने अहम योगदान दिया था। भारत के तेज गेंदबाजों ने 80 में से 70 विकेट निकाले थे। इनमें जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी की तिकड़ी शामिल थी। हालांकि इशांत का पहला टेस्ट में खेलना तय नहीं है, लेकिन इसके बावजूद बर्न्स बाकी भारतीय गेंदबाजों को खतरा मान रहे हैं। पढ़ें, बर्न्स ने कहा, ‘उनका (भारत का) गेंदबाजी आक्रमण लंबे समय से मजबूत रहा है, इसलिए हमने उनके गेंदबाजों को देखा है। वे बहुत कुशल हैं और बेहद खतरनाक बनने वाले हैं। वे एक ऐसी टीम है, जिसे आप हल्के में नहीं ले सकते। भारत एक विश्वस्तरीय टीम है और उनकी गेंदबाजी आक्रमण उसी का हिस्सा है।’ ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने साथ ही कहा कि भारत के खिलाफ होने वाले ऑस्ट्रेलिया-ए का अभ्यास मैच काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यह ना केवल सीरीज की तैयारियों में मदद करेगा, बल्कि मनोवैज्ञानिक बढ़त भी दिलाएगा। उन्होंने कहा, ‘ध्यान हमेशा मैच जीतने पर होती है। ऑस्ट्रेलिया-ए के साथ मैच ना केवल सीरीज की तैयारियों में मदद करेगा, बल्कि मनोवैज्ञानिक बढ़त भी दिलाएगा। यह सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है।’
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3g7J6ft






0 comments:
Post a Comment