विराट और अनुष्का शर्मा बेहद सफल कपल माने जाते हैं। दोनों ने ही अपने-अपने फील्ड में सफलता हासिल की है। इटली में 11 दिसंबर 2017 को शादी करने वाले इस कपल के भी रिश्ते में एक दौर ऐसा आया था, जब रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था।टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली की गिनती दुनिया के धुरंधर क्रिकेटरों में की जाती है। विराट के लिए 11 दिसंबर का दिन बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन साल 2017 में उन्होंने बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की थी। एक वक्त ऐसी भी खबरें आई थीं कि विराट और अनुष्का के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है और दोनों ब्रेकअप कर सकते हैं लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों ने शादी कर ली।

विराट और अनुष्का शर्मा बेहद सफल कपल माने जाते हैं। दोनों ने ही अपने-अपने फील्ड में सफलता हासिल की है। इटली में 11 दिसंबर 2017 को शादी करने वाले इस कपल के भी रिश्ते में एक दौर ऐसा आया था, जब रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था।
बेहद सफल कपल हैं विराट-अनुष्का, एक वक्त रिश्ता टूटने की आई थी खबरें

दुनिया के धुरंधर क्रिकेटरों में शुमार विराट कोहली और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के लिए 11 दिसंबर का दिन बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन साल 2017 में दोनों ने शादी की थी। एक वक्त ऐसी भी खबरें आई थीं कि विराट और अनुष्का के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है और दोनों ब्रेकअप कर सकते हैं।
इंग्लैंड दौरे पर विराट की खराब फॉर्म के लिए अनुष्का को ठहराया जिम्मेदार

साल 2014 में जब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी, तब अनुष्का टीम को सपॉर्ट करने पहुंचीं। विराट तब फॉर्म में नहीं थे और सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद विराट और अनुष्का को आलोचना का सामना करना पड़ा था। ऐसा कई बार हुआ कि विराट को सपॉर्ट करने स्टेडियम में अनुष्का पहुंची हों और वह बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए। हालांकि विराट ने इन आलोचकों को कई बार करार जवाब भी दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर 'Shame' लिखते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया था।
2016 में बिगड़े थे रिश्ते!

यह साल 2016 की शुरुआत का वक्त था, जब विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'Heartbroken'। थोड़ी देर बाद ही उन्होंने यह फोटो डिलीट कर दी। इसके बाद उन्होंने फिर वही तस्वीर पोस्ट की और साथ ही लोगों से माफी भी मांगी। तब ऐसी खबरें भी आई थीं कि विराट और अनुष्का के बीच रिश्ते में कुछ खटास पड़ गई है लेकिन थोड़े समय बाद ही दोनों साथ नजर आए।
विराट-अनुष्का ने 2017 में की शादी

विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। इटली में हुई शादी में काफी करीबी दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था। अब दोनों के लिए यह वक्त और भी खास है क्योंकि अगले साल जनवरी में ही अनुष्का बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KdDK6y






0 comments:
Post a Comment