Thursday, December 10, 2020

विराट- अनुष्का की मैरिज एनिवर्सरी, शेयर की शादी के जोड़े में तस्वीर

नई दिल्ली और अनुष्का शर्मा आज यानी 11 दिसंबर 2020 को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। विराट ने इस मौके पर एक बेहद खूबसूरत पुरानी तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में अनुष्का शादी के जोड़े में उनको देखकर मुस्कुरा रही हैं। विराट ने 11 दिसंबर 2017 को बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का से शादी की थी। इटली में हुई शादी में काफी करीबी दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था। अब दोनों के लिए यह वक्त और भी खास है क्योंकि अगले साल जनवरी में ही अनुष्का अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। देखें, फोटो शेयर करते हुए विराट ने लिखा, 'तीन साल और जिंदगी भर के साथ की राह में..' टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं और 17 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौट आएंगे। वह फिर पैटरनिटी लीव पर रहेंगे।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3n6Rxuo
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support