नई दिल्लीइंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ने भारत में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन किया है। वह सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट कर रहे हैं और नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर पनेसर का विरोध किया जा रहा है। पनेसर भारत सरकार पर किसान विरोधी और कॉरपोरेट के हित साधने का आरोप लगा रहे हैं। पनेसर ट्विटर पर लगातार इन नए कृषि कानूनों का विरोध करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कई ट्वीट कर किसान आंदोलन का समर्थन किया है और कहा है कि सरकार नए कृषि कानूनों के जरिए बड़े-बड़े कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। पढ़ें, इसी बीच कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ही उन्हें सलाह दी कि वह इंग्लैंड पर अपना फोकस रखें और भारत के मामलों में दखल ना दें। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि भारतीय नहीं चाहते कि कोई ब्रिटिश नागरिक उनके मामलों के बारे में बोले। पनेसर ने इससे पहले भी ब्रिटेन में हो रहे प्रदर्शनों का वीडियो पोस्ट किया था। इतना ही नहीं वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर भी निशाना साध रहे हैं। पनेसर का कहना है जॉनसन ट्रेड डील की वजह से मोदी सरकार का विरोध नहीं करेंगे।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/372Hf8X






0 comments:
Post a Comment