Saturday, February 6, 2021

जो रूट ने 100वें टेस्ट में रचा इतिहास, दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

चेन्नैइंग्लैंड के कप्तान ने भारत के चेन्नै के चेपक स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ दिया है। पहले और फिर दूसरे दिन गेंदबाजों को छकाने वाले रूट इसके साथ ही अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यही नहीं, उनका यह लगातार तीसरे मैच में 150 से अधिक का स्कोर है, जबकि तीन मैचों में दूसरा दोहरा शतक भी है। भारत के खिलाफ नागपुर में डेब्यू करने वाले जो रूट ने 143 ओवर की तीसरी गेंद पर आर. अश्विन को छक्का जड़ते हुए इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। यह उनके करियर का 5वां दोहरा शतक है, जबकि कप्तान के रूप में तीसरा है। हालांकि, यह 10वां मौका है जब रूट ने टेस्ट में 150 से अधिक का स्कोर बनाया है। वह सर्वाधिक लगातार 150 प्लस स्कोर करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में श्रीलंका के कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) पहले नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2007 में 4 बार लगातार 150 प्लस का स्कोर बनाया था। दूसरे नंबर पर विली हेमंड (1928-29) हैं जिनके नाम 3 बार ये कारनामा करने का रिकॉर्ड है। वहीं दिग्गज डॉन ब्रैडमैन (1937), पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास (1982-93), मुदस्सर नजर (1983), और न्यूजीलैंड के टॉम लैथम (2018-19) भी 3-3 बार ये उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। जो रूट करियर के 100वें टेस्ट मैच में 150+ स्कोर बनाने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं। इंजमाम ने अपने 100वें टेस्ट में भारत के खिलाफ बेंगलोर टेस्ट में साल 2005 में 184 रन की पारी खेली थी। रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने हाल में श्रीलंका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से पराजित किया था। रूट ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 228 रन की पारी खेली थी। सीरीज के दूसरे टेस्ट में रूट ने 186 रन बनाए थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3oYxuOK
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support