नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ ( Chennai Test) चेन्नै में जारी 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे। मेहमान टीम के कप्तान जो रूट (Joe Root) डबल सेंचुरी जड़ भारतीय टीम को दबाव में ला दिया है। भारत को दूसरे दिन भी विकेट के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरे दिन 108 वें ओवर की चौथी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की। स्टोक्स ने रिवर्स स्वीप की कोशिश की लेकिन वह इसमें असफल रहे। गेंद उनके ग्लव्स से टकराई थी। विकेटकीपर ऋषभ () रिव्यू लेने के पक्ष में नहीं थे लेकिन की जिद के आगे कप्तान विराट () ने रिव्यू लिया और टीम इंडिया ने इसे गंवा दिया। इंग्लैंड की पारी के 109वें ओवर की शाहबाज नदीम (Shahbaz Nadeem) की दूसरी गेंद पर जो रूट ने कोई रन नहीं लिया। गेंद बैट का अंदरूनी किनारा लेते हुए पैड से टकराई। इसपर भारतीय टीम ने फिर रिव्यू गंवाया। पढ़ें- इसके बाद 139वें ओवर में अश्विन की गेंद पर ओली पोप (Ollie Pope) ने कोई रन नहीं लिया। कोहली रिव्यू के पक्ष में नहीं थे लेकिन उन्होंने नजदीकी फील्डर्स से लंबी बातचीत कर डीआरएस लेने का फैसला किया। पोप ने गेंद को स्वीप करनी चाही लेकिन वह इसमें असफल रहे। अश्विन पूरी तरह पोप के आउट होने के प्रति आश्वस्त थे लेकिन वह गलत साबित हुए। इस तरह भारत ने तीसरे सेशन से पहले अपना तीसरा रिव्यू गंवा दिया।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3tFtHJZ






0 comments:
Post a Comment