Saturday, February 6, 2021

हसन के 'पंच' से 201 पर सिमटा साउथ अफ्रीका, लोअर ऑर्डर से पाक की बढ़त 200 रन

रावलपिंडीपाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी बढ़त 200 रन पहुंचा दी। तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) के पांच विकेट झटकने से मेजबान टीम ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी 201 रन पर समेट दी, जिससे उसने 71 रन की अहम बढ़त हासिल की। इसके बाद दिन का खेल समाप्त होने तक उसने 129 रन बना लिए, लेकिन 6 विकेट गिर गए। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में अपने सलामी बल्लेबाज आबिद अली (13) और इमरान बट (0) के विकेट जल्दी गंवा दिए। चायकाल तक दूसरी पारी में उसका स्कोर दो विकेट पर 42 रन था और उसकी कुल बढ़त 113 रन की हो गई थी। इसके बाद कप्तान बाबर आजम (8) को केशव महाराज ने पविलियन की राह दिखा दी। अजहर अली (33) को जॉर्ज लिंडे ने शिकार बनाया, जिन्होंने 82 गेंदों पर 3 चौके लगाए। देखें, फवाद आलम (12) भी लिंडे का शिकार बने जिससे पाकिस्तान का स्कोर 35.1 ओवर में 5 विकेट पर 76 रन हो गया। लिंडे ने फहीम अशरफ (29) को नोर्त्जे के हाथों कैच कराया जिन्होंने मोहम्मज रिजवान (28*) के साथ छठे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। पाकिस्तान ने पहली पारी में 272 रन बनाए थे। चोट के कारण दो साल की अनुपस्थिति के बाद पांच दिवसीय फॉर्मेट में वापसी करने वाले हसन ने 54 रन देकर पांच विकेट हासिल किए जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 201 रन पर सिमट गई। लंच के आधे घंटे बाद ही मेहमान टीम की पहली पारी सिमट गई जिसमें हसन ने तीन विकेट झटके और दो खिलाड़ी रन आउट हुए। तेम्बा बावुमा ने 15 रन से खेलना शुरू किया था, वह 44 रन बनाकर नाबाद रहे। हसन ने लगातार गेंदों पर अंतिम दो विकेट झटककर पारी खत्म की। दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 106 रन से खेलना शुरू किया। देखें, कप्तान क्विंटन डि कॉक की सीरीज में खराब फॉर्म जारी रही और वह रात के 24 रन के स्कोर में केवल चार रन ही जोड़ सके और शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हुए। बावुमा और वियान मुल्डर (33) ने डेढ़ घंटे तक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई लेकिन पाकिस्तान ने लंच से आधा घंटे पहले दो विकेट झटक लिए। मुल्डर दूसरा रन लेने के चक्कर में रन आउट हुए। जॉर्ज लिंडे ने हसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए, उन्होंने 21 रन बनाए। हसन ने फिर लंच के बाद महाराज और 11वें नंबर के एंडरिच नोर्ट्जे दोनों को बोल्ड किया जबकि रबाडा रन आउट हुए। दूसरी पारी में पेसर कागिसो रबाडा ने बट को पगबाधा आउट किया। कराची में अपना टेस्ट पर्दापण करने वाले बट चार पारियों में केवल 36 रन ही बना सके हैं। आबिद का भी स्कोर पिछली तीन टेस्ट पारियों में चार, 10 और छह रन का रहा। वह केशव महाराज की गेंद पर आउट हुए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rFRMyv
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support