Saturday, February 6, 2021

'जड़ से उखाड़ देंगे रूट को..' बिग बी के 5 साल पुराने ट्वीट पर अब फ्लिंटॉफ ने दिया जवाब

नई दिल्लीइंग्लैंड के कप्तान ने भारत के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए डबल सेंचुरी जड़ी। वह अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। इस उपलब्धि पर इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ भी काफी खुश हुए और उन्होंने 'बिग बी' से मशहूर महानायक के पुराने ट्वीट से उन्हें ट्रोल किया। मैदान पर जहां जो रूट बल्ले से भारतीय गेंदबाजों को जवाब दे रहे थे, वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी खुश थे। चेन्नै में जारी सीरीज के पहले टेस्ट मैच में रूट ने 218 रन की उम्दा पारी खेली। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे रूट ने 377 गेंदों की अपनी पारी में 19 चौके और 2 छक्के लगाए। बेन स्टोक्स ने 118 गेंदों पर 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 82 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड ने दूसरे दिन तक 8 विकेट पर 555 रन बनाए। फ्लिंटॉफ इस दौरान बॉलिवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के करीब साल पुराने ट्वीट को खोज लाए और उस पर रिप्लाई दिया। 27 मार्च 2016 को फ्लिंटॉफ ने ट्वीट किया था- इस रेट से विराट कोहली एक दिन जो रूट के बराबर बेहतर हो सकते हैं, जिस पर रिप्लाई करते हुए अमिताभ ने लिखा था- कौन रूट, जड़ से उखाड़ देंगे रूट को। अब फ्लिंटॉफ ने उसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अमिताभ को ट्रोल करने की कोशिश की। साल 2016 में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान फ्लिंटॉफ ने यह ट्वीट किया था कि विराट अगर इसी अंदाज से खेलते रहे तो एक दिन जो रूट के बराबर बेहतर हो सकते हैं। साल 2015 के अंत में ही इंग्लैंड टीम भारत दौरे पर आई थी। उस दौरे पर इंग्लैंड टीम को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3aEpHjV
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support