ओपनर जेम्स विंस (95) की तूफानी पारी के दम पर सिडनी टीम ने फाइनल मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स को 27 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ उसने तीसरी बार बिग बैश लीग का खिताब अपने नाम कर लिया।Sydney Sixers vs Perth Scorchers: सिडनी सिक्सर्स ने शनिवार को लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार बिग बैश लीग (BBL Final) का खिताब अपने नाम किया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए 10वें सीजन के फाइनल मुकाबले में सिक्सर्स टीम ने पर्थ स्कॉर्चर्स को 27 रनों से हराया और चमचमाती ट्रोफी जीत ली।

ओपनर जेम्स विंस (95) की तूफानी पारी के दम पर सिडनी टीम ने फाइनल मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स को 27 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ उसने तीसरी बार बिग बैश लीग का खिताब अपने नाम कर लिया।
सिडनी सिक्सर्स टीम लगातार दूसरी बार BBL चैंपियन

सिडनी सिक्सर्स ने तीसरी बार बिग बैश लीग की ट्रोफी जीती है। उसने इस टी20 लीग के पहले सीजन में भी चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। फिर 9वें और अब 10वें सीजन में सिडनी टीम चैंपियन बनी।
The SCG Members are on their feet for James Vince. 95 from 60 balls 👏 #BBL10 #BBLFinals https://t.co/YnaCjNsfhB
— KFC Big Bash League (@BBL) 1612605126000
जेम्स विंस बने जीत के हीरो
सिडनी टीम के ओपनर जेम्स विंस जीत के हीरो रहे। उन्होंने 95 रनों की तूफानी पारी खेली जिसके दम पर सिडनी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन बनाए। इसके जवाब में पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम 9 विकेट गंवाकर 161 रन ही बना सकी और 27 रन से फाइनल हार गई। मैन ऑफ द मैच रहे विंस ने 60 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के लगाए।
Soak it up, @SixersBBL fans 🏆🏆 #BBL10 | #BBLFinals https://t.co/UkmmMtsZFF
— KFC Big Bash League (@BBL) 1612614873000
लिविंगस्टोन से थी पर्थ को उम्मीद, 27 रन से मिली हार
189 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पर्थ टीम के लिए कैमरन बैनक्रॉफ्ट (30) ने लियाम लिविंगस्टोन (45) के साथ पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। हालांकि 56 रन तक उसके 2 विकेट गिर गए। लिविंगस्टोन ने 35 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के लगाए। वह 95 के टीम स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद तो लगातार विकेट गिरते रहे और जरूरी रन रेट बढ़ता गया। अंत में टीम 9 विकेट खोकर 161 रन ही बना पाई।
PLENTY of Magenta around the SCG tonight! 🙌 #LoveOurSCG #BBL10 #smashemsixers @SixersBBL https://t.co/W1JGqMHdQj
— Sydney Cricket Ground (@scg) 1612605870000
Covid can't stop the wave! #BBL10 #BBLFinals https://t.co/9EFi81XaDu
— KFC Big Bash League (@BBL) 1612612212000
ऐसा रहा मैच का रोमांच
टॉस जीतकर पर्थ टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सिडनी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जोश फिलिप (9) रनआउट हो गए। टीम के कप्तान मोइजेस हेनरिक्स भी 18 रन बनाकर एंड्रयू टाय का शिकार बने। सिडनी टीम के एक छोर पर विकेट गिरते रहे लेकिन विंस जमे रहे और सिडनी ने 6 विकेट पर 188 रन बनाए। 189 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पर्थ टीम के लिए कैमरन बैनक्रॉफ्ट (30) ने लियाम लिविंगस्टोन (45) के साथ पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। हालांकि 56 रन तक उसके 2 विकेट गिर गए। लिविंगस्टोन ने 35 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के लगाए। वह 95 के टीम स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद तो लगातार विकेट गिरते रहे और जरूरी रन रेट बढ़ता गया। अंत में टीम 9 विकेट खोकर 161 रन ही बना पाई। सिडनी के बेन ड्वारशुइस ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए जबकि जैकसन बर्ड, सीन एबॉट और डैनियल क्रिस्टियन ने 2-2 विकेट झटके। विंस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ryjf53






0 comments:
Post a Comment