Tuesday, February 16, 2021

पीटरसन ने भारत को जीत बधाई हिंदी में दी, जानें इंग्लैंड को क्यों बताया 'B' टीम

चेन्नैइंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने मंगलवार को भारत को बड़ी जीत पर बधाई तो दी लेकिन अपनी टीम को ‘इंग्लैंड बी’ करार देकर उसका महत्व कम करने की कोशिश भी की। भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन लंच के कुछ देर बाद 317 रन से जीत दर्ज करके चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। इंग्लैंड ने पहला मैच 227 रन के बड़े अंतर से जीता था। पीटरसन ने भारत की जीत के बाद संक्षिप्त लेकिन चुटीले अंदाज में हिंदी में ट्वीट किया, ‘बधाई हो इंडिया, इंग्लैंड बी को हराने के लिए।’ इसके बाद इस पूर्व स्टार बल्लेबाज ने दुनिया के सबसे मजबूत टीम के खिलाफ उसकी सरजमीं पर इतनी महत्वपूर्ण सीरीज में रोटेशन नीति जारी रखने के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की भी आलोचना की। पीटरसन ने कहा, ‘टेस्ट मैच जीतने के लिए सबसे मुश्किल स्थान पर आपने अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं चुनी। आप यहां तक कि इस पर अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकते। …. अब एक टेस्ट मैच खेलने के बाद मोईन अली वापस लौट रहा है। वाह।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3bcvQEs
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support