नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के ऑलराउंडर (Jayant Yadav ties the knot with Disha Chawla) और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा चावला (Disha Chawla) शादी के बंधन में बंध गए हैं। जयंत इस समय टीम इंडिया (Team India) से बाहर हैं। उन्होंने अपना अंतिम इंटरनैशनल मैच साल 2017 में खेला था। वनडे में जयंत ने 8 रन बनाने के साथ एक विकेट अपने नाम किया है। जयंत की शादी की खबर टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने दिया। चहल ने अपने ऑफिशियल ट्वटिर हैंडल पर जयंत और दिशा की शादी वाली फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। जयंत क्रीम कलर की शेरवानी और दिशा महरून कलर के लहंगे में दिखाई दे रही हैं। फोटो में दोनों के परिवार के सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं। चहल ने फोटो का कैप्शन लिखा, ' मुबारक हो जयंत और दिशा।' जयंत पिछले दिनों हरियाणा की ओर से सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रोफी में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 6 मैच खेले। इस दौरान जयंत ने 7 विकेट अपने नाम किए। जयंत ने 4 टेस्ट खेले हैं 31 साल के जयंत ने भारत की ओर से 4 टेस्ट और एक वनडे इंटरनैशनल मैच खेला है। उन्होंने टेस्ट मैचा में 45.60 की औसत से कुल 228 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा जयंत के नाम 11 टेस्ट विकेट भी दर्ज हैं। साल 2019 में दोनों ने सगाई की थी। उस समय जयंत आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम का हिस्सा थे। चहल लिमिटेड ओवर्स की सीरीज में टीम इंडिया में करेंगे वापसी चहल इस समय टीम इंडिया से बाहर हैं। उनका इंग्लैंड के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवर्स की सीरीज के लिए टीम इंडिया में जुड़ना तय है। भारतीय टीम अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। दोनों टीमें इस समय 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहीहैं। सीरीज में भारत और इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3jUZQbD






0 comments:
Post a Comment