Friday, February 26, 2021

जमकर रन उगल रहा है क्रुणाल पंड्या का बल्ला, इंग्लैंड के खिलाफ मिल सकता है मौका

सूरत ऑलराउंडर (Krunal Pandy) को बेशक इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में नहीं चुना गया हो बावजूद इसके इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी है। क्रुणाल का बल्ला 2021 (Vijay Hazare Trophy) में जमकर रन उगल रहा है। 100 गेंदों पर बनाए नाबाद 133 रन क्रुणाल ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ ग्रुप ए मुकाबले में शुक्रवार को 100 गेंदों पर नाबाद 133 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 20 चौके और 3 छक्के लगाए। बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान क्रुणाल के शतक और विष्णु सोलंकी के 78 रन के दम पर 6 विकेट पर 332 रन बनाए। मौजूदा टूर्नामेंट में दो शतक जड़ चुके हैं क्रुणाल मौजूदा टूर्नामेंट में क्रुणाल का यह दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ भी सेंचुरी जड़ी थी। क्रुणाल विजय हजारे ट्रोफी के इस सीजन में अब तक खेले अपने 4 मैचों में 193.00 की औसत से कुल 386 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है। इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की की लिस्ट में क्रुणाल दूसरे नंबर पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए होना है चयन इंग्लैंड (India vs England) के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए क्रुणाल को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। भारतीय टीम को टेस्ट और टी20 के बाद मेहमान इंग्लैंड से 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। अभी इसके लिए टीम का चयन नहीं हुआ है। क्रुणाल यदि इसी तरह आगे के मैचों में भी प्रदर्शन करते रहे तो उनकी वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 23 मार्च से होनी है. अपने तीनों मैच जीत चुकी है बड़ौदा की टीम क्रुणाल पंड्या की अगुआई वाली बड़ौदा टीम ने इस सीजन में खेले अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। 12 अंक के साथ बड़ौदा की टीम ग्रुप ए प्वाइंट्स टेबल में गुजरात के बाद दूसरे नंबर पर है। गुजरात के भी इतने ही मैचों में 12 अंक हैं लेकिन नेट रनरेट के आधार पर वह तालिका में टॉप पर है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kocgcB
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support