Friday, February 26, 2021

विनय कुमार के बाद इस दिग्गज क्रिकेटर ने भी लिया संन्यास, नाम है बेहद खास रेकॉर्ड

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया है। भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी-20 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले यूसुफ पठान ने ट्वीट पर मेसेज लिखते हुए क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया। उन्होंने अपनी फैमिली, दोस्तों, चाहने वालों और सभी देशवासियों को सपॉर्ट के लिए शुक्रिया कहा। यूसुफ पठान ने लिखा- मैं अपनी फैमिली, दोस्तों, प्रशंसकों, टीमों, कोचों और पूरे देश के समर्थन के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। आईपीएल में यूसुफ ने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंद पर शतक जमाया था। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। क्रिस गेल के नाम 30 गेंद में शतक का रेकॉर्ड दर्ज है। वह 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के भी सदस्य रहे। रोचक बात यह है कि यूसुफ ने 2007 के T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। भारत ने पहली बार खेले गए इस टूर्नमेंट का खिताब भी अपने नाम किया था। इस तरह यूसुफ फाइनल में डेब्यू और चैंपियन बनने का रुतबा हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने थे। विनय कुमार ने आज ही लिया था संन्यास उल्लेखनीय है कि आज ही तेज गेंदबाज विनय कुमार (R Vinay Kumar) ने भी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। विनय कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। विनय कुमार ने अपने इंटरनैशनल करियर में 31 वनडे और 9 टी20 मैचों के अलावा एक टेस्ट मैच भी खेला। उनके नाम वनडे में 38, टी20 इंटरनैशनल में 10 और टेस्ट में एक विकेट दर्ज है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3q0RTTQ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support