अहमदाबाद भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का चौथा टी20 () मैच गुरुवार को अहमदाबाद के () में खेला जा रहा है। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। पहला ओवर करने आए आदिल राशिद को रोहित ने पहली ही गेंद पर सिक्स जड़ते हुए अपना और टीम का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका जड़ा, जबकि 5वीं गेंद पर सिंगल चुराते हुए एक खास रेकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया। दरअसल, टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास इस मैच में अपने नाम बड़ा रेकॉर्ड दर्ज करने का मौका था। रोहित 9000 टी-20 रनों का आंकड़ा पूरा करने से महज 11 रन दूर थे। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में वह ऐसा करने वाले भारत के दूसरे जबकि ओवरऑल 9वें बल्लेबाज बन गए। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 में नौ हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं। कोहली के नाम 302 मैचों में 9650 रन दर्ज हैं, जबकि रोहित ने 341 टी20 मैचों में अब तक कुल 8989 रन दर्ज थे। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में रोहित को आराम दिया गया था। तीसरे टी20 में उनकी वापसी हुई थी। हालांकि इस मैच में वह 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। इंटरनैशनल टी20 में गप्टिल से आगे निकलने का मौका रोहित का पिछला टेस्ट सीजन बेहतरीन रहा था। उन्होंने 47 से अधिक की औसत से 6 मैचों में कुल 474 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल है। 32 वर्षीय रोहित टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में 2800 रन पूरे करने के करीब हैं। यदि रोहित चौथे टी20 में 62 रन बनाने में सफल रहे तो वह न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर मार्टिन गप्टिल (Martin Guptil) का रेकॉर्ड तोड़ देंगे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/30XGuKm






0 comments:
Post a Comment