Thursday, March 18, 2021

भारत vs इंग्लैड पहला टी20, यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर

अहमदाबाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 5 मैचों की सीरीज के चौथे टी20 मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। ईशान किशन की जगह सूर्यकुमार यादव और युजवेंद्र चहल की जगह राहुल चाहर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत और इंग्लैड के बीच सीरीज का चौथा टी-20 मुकाबला नए-नवेले नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेला जा रहा है। पहले मैच में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली थी, जबकि दूसरे में भारत ने 7 विकेट से जीत के साथ वापसी की। तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया था। पिच: बल्लेबाजों और गेंदबाजों के मददगार होगी पिच। हालांकि स्पिनर्स अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। मौसम: तापमान 34 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि शाम के समय ओस की भूमिका अहम होगी। टॉस जीतने वाली टीम फायदे में रह सकती है। रैंकिंग्स इंग्लैंड 1 भारत 2 आमने-सामने मैच 17 भारत जीता 8 इंग्लैंड जीता 9 भारत का प्लेइंग इलेवन रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर। इंग्लैंड का प्लेइंग इलेवन जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eMQ3Ee
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support