नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस समय आईपीएल के 14वें सीजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। चेन्नै सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान धोनी की टीम आईपीएल (Indian Premier League) के आगामी सीजन में अपने अभियान की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ 10 अप्रैल को करेगी। इस टी20 लीग का आयोजन 9 अप्रैल से होगा। पढ़ें : चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) ने अपना शिविर इस समय चेन्नै में लगा रखा है जहां धोनी सहित, अंबाती रायडु (Ambati Rayudu), ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) और ओपनर रितुराज गायकवाड़ सहित कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ब्रावो शनिवार को मुंबई पहुंचे। पढ़ें : आईपीएल को लेकर किस तरह से सुपरकिंग्स के खिलाड़ी कर रहे हैं तैयारी, इसे लेकर चेन्नै सुपरकिंग्स की ओर से इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो अपलोड होते रहते हैं। चेन्नै सुपरकिंग्स ने हाल में धोनी की नेट प्रैक्टिस का एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह लंबे लंबे छक्के जड़ते हुए दिखाई दे रह हैं। इस वीडियो के कैप्शन में चेन्नै ने बताया है कि धोनी 109 और 114 मीटर के लंबे लंबे छक्के उड़ा रहे हैं। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यादगार नहीं रहा पिछला सीजन चेन्नै न्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) का पिछला सीजन यादगार नहीं रहा। आईपीएल के इतिहास में पहली बार टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही। इस बार टीम की कोशिश एक बार फिर पुराने रंग-ढंग को हासिल करने की होगी। 2020 में चेन्नै 12 अंकों को साथ 7वें स्थान पर रही थी। टीम ने 14 में से 6 मैच जीते थे। टीम ने इस बार टीम कॉम्बिनेशन ठीक करने की कोशिश की है। चेन्नै सुपर किंग्स की टीम (Chennai Super Kings Squad 2021) महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, जोश हेजलवुड, आर साई किशोर, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा, हरि निशांत।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3cRLw0B






0 comments:
Post a Comment